19.8 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

16 अक्टूबर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 15 अक्टूबर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट रविवार 16 अक्टूबर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्टूबर रविवार को वार्ड क्र. 04 इंदिरा नगर मेहर वाटिका के बाजू, वार्ड क्र. 17 खटखटियापारा आंगनबाड़ी भवन के पास, वार्ड क्र. 25 सुभाष ब्लाक कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड क्र. 37 ग्रामीण बैंक के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 43 कलमीडुग्गू सार्वजनिक मंच आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 52 गोलाई चौक पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 54 जरहा जेल पुराना बरमपुर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 63 भीम सेनिहा मंदिर सामुदायिक भवन के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

ओजोन परत संरक्षण हेतु अपने जीवन शैली में आवश्यक बदलाव लायें : जोशी

namanchhattisgarh

विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केंद्र (कन्या) दुर्ग में प्रवेश हेतु 12 जून तक आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment