November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस द्वारा किया जा रहा कांबिंग गश्त : सभी थाना चौकी क्षेत्र में चल रहा है चेकिंग अभियान

Share

कोरबा   | प्रभारी पुलिस अधीक्षक कोरबा  यू उदय किरण के निर्देश पर त्योहारी सीजन में अपराधों पर रोकथाम तथा संदिग्धों की धरपकड़ हेतु कोरबा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा के नेतृत्व , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कांबिंग गश्त अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान का उद्देश्य त्योहारी सीजन में होने वाले अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ अपराधी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ किया जाना है ।


आज दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को जिले के सभी थाना चौकी क्षेत्रों में शाम 6:00 बजे से सभी मुख्य चौक चौराहों पर चेकिंग किया जा रहा है , यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।


Share

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री मितान योजना का वर्चुअल शुभारंभ

छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद की बैठक 18 अगस्त को

namanchhattisgarh

एकलव्य विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रतीक्षा सूची से प्रवेश के लिए तीन अक्टूबर को होगी काउसिलिंग

namanchhattisgarh

Leave a Comment