21.2 C
New York
June 15, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsखेलछत्तीसगढ़

आज चौथे दिन भी निगम के सभी खेल जोन में हुआ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन

Share

कोरबा 18 अक्टूबर 2022  – छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में आयोजित की जा रही जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आज चौथे दिन भी निगम के सभी 17 खेल जोन में छत्तीसगढ़ राज्य के पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई तथा विभिन्न खेल खेले गए। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम टी.पी.नगर, शहीद वीरनारायण स्टेडियम एन.टी.पी.सी. एवं दादरखुर्द स्थित खेल स्थलों में पहुंचकर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने, उनका संरक्षण एवं संवर्धन करने, इन खेलों के प्रति लोगों में रूचि बढ़ाने के मद्देनजर  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन प्रदेश के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में भी कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय के दिशा निर्देशन व राजीव युवा मितान क्लब के आयोजकत्व में सम्पन्न हुए क्लब स्तरीय खेल आयोजनों के पश्चात दूसरे चरण में 15 अक्टूबर से जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ किया गया है। आज चौथे दिन भी निगम के सभी 17 खेल जोन में पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम टी.पी.नगर, शहीद वीरनारायण स्टेडियम एन.टी.पी.सी. एवं दादरखुर्द स्थित खेल स्थलों पर पहुंचकर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया। पारंपरिक खेलों का आनंद उठाया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के पारंपरिक खेलों के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में उठाया गया यह कदम पारंपरिक खेलों के विकास को एक नया आयाम देगा, विलुप्त होते जा रहे इन पारंपरिक खेलों को पुनः मजबूत पहचान मिलेगी तथा आमजन के बीच ये खेल पुनः लोकप्रिय होंगे। उन्होने कहा कि प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आयोजन के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं मंत्री मण्डल के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करता हूॅ, उन्हें धन्यवाद देता हूॅं। उन्होने विभिन्न पारंपरिक खेल विधाओं के खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे टीम भावना के साथ खेल खेले तथा अपना उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए इन खेलों को आगे बढ़ाएं। उन्होने कहा कि खेलों में हार-जीत मायने नहीं रखती, खेल खिलाड़ी भावना के साथ खेला जाना चाहिए। इस मौके पर एम.आई.सी.सदस्य संतोष राठौर, प्रदीप राय जायसवाल, फुलचंद सोनवानी, एल्डरमेन मनीराम साहू, पुरानदास महंत, आशीष अग्रवाल, रामगोपाल यादव, हरि पटेल, अरूण यादव, किशन यादव, लक्ष्मण जाटवर, राजेन्द्रसिंह ठाकुर, रमेश नवरंग, सुरेन्द्र यादव, भुनेश्वर दुबे, रागिनी चौहान, हर्ष राजपूत, किरण सिंह, अंजली महंत, कमलेश शर्मा सहित नगर निगम केारबा के अधिकारी कर्मचारीगण, राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी व सदस्यगण व काफी संख्या मे नागरिकगण एवं विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ीगण उपस्थित थे।
17 जोन में खेले जा रहे पारंपरिक खेल – नगर निगम केारबा क्षेत्र में 04 वार्ड व इन वार्डाे के 08 क्लब सम्मिलित करते हुए 01 जोन बनाया गया है, इस प्रकार निगम क्षेत्र में कुल 17 जोन में एक साथ राज्य के पारंपरिक खेलो की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर खेली गई खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी इन जोन स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। 14 पारंपरिक खेल विधाएं गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगडी दौड़, कब्बडी, खो-खो, रस्सा कसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी , गेड़ी दौड़, भवरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद शामिल की गई है।
आयोजन में मिल रहा सभी का सहयोग – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के कुशल मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय के दिशा निर्देशन में नगर निगम केारबा क्षेत्र में आयोजित की जा रही इन जोन स्तरीय प्रतियोगिताओं के खेल आयोजनों में निगम के सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल सदस्यों, पार्षदों, एल्डरमेनगणों के साथ-साथ आमनागरिकों का पूरा सहयोग मिल रहा है। नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी राजीव युवा मितान क्लब के साथ समन्वय स्थापित कर इन खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन पूरी निष्ठा के साथ सम्पन्न करा रहे हैं।


Share

Related posts

जनचौपाल में अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

आकस्मिक मृत्यु के 04 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

namanchhattisgarh

जिला स्तरीय कार्यक्रम में हुई छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत

namanchhattisgarh

Leave a Comment