-2.8 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

महापौर पहुंचे विभिन्न छठघाटों पर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Share

कोरबा 28 अक्टूबर 2022 -महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद आज पुनः नगर निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न छठघाटों में पहुंचे, उन्होने वहॉं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा घाटों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, समतलीकरण, पेयजल आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं को तुरंत अंतिम रूप दिए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
यहॉं उल्लेखनीय है कि सूर्य उपासना का महापर्व छठ 28 अक्टूबर को नहाए खाए के बाद प्रारंभ होगा, 29 अक्टूबर को खरना का आयोजन होगा, वहीं 30 को शाम के समय अस्त होते हुए सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया जाएगा तथा 31 अक्टूबर को प्रातः अर्ध्य देने के पश्चात छठ पर्व की समाप्ति होगी। कोरबा शहर तथा उसके उपनगरीय क्षेत्रों में निवासरत हजारों नागरिक श्रद्धालु निगम क्षेत्र में स्थित विभिन्न छठ घाटों में छठ पर्व की यह पूजा सम्पन्न करते हैं। आज महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत स्थित विभिन्न छठघाटों का दौरान किया, इस दौरान वे एस.ई.सी.एल.मुड़ापार, वार्ड क्र. 03 राताखार, वार्ड क्र. 57 कुसमुण्डा तथा बलगी स्थित छठघाटों में पहंुचकर वहॉं पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एम.आई.सी.सदस्य मस्तुलसिंह कंवर, पार्षद शैलेन्द्र सिंह पप्पी एवं रविसिंह चंदेल, एल्डरमेन गीता गभेल, पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह, निगम के वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, कार्यपालन अभियंता एन.के.नाथ, संजय यादव, मोनू महराज, प्रमाद शर्मा, धर्मेश शर्मा, पप्पू कंवर, सीताराम तिवारी, शैलेश साहू, रामजी ठाकुर, देवप्रसाद साहू, गोरखराम, अजित, सेवेरिया, संजय सिंह, गजेन्द्र शर्मा, युगलकिशोर, चन्द्रमा सिंह, प्रमोद साहू, निंकू भाई, टिंकू सिंह, जोहन सोनी आदि  उपस्थित थे।


Share

Related posts

पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी

namanchhattisgarh

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं पर करें गंभीरता से कार्य, उदासीनता कतई स्वीकार्य नहीं : आयुक्त

namanchhattisgarh

राज्य स्तरीय इको क्लब प्रतियोगिता 11 एवं 12 अक्टूबर को

namanchhattisgarh

Leave a Comment