February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पारंपरिक खेलों के विकास हेतु छत्तीसगढ़िया ओलंपिक शासन का एक ऐतिहासिक कदम : राजस्व मंत्री

Share

कोरबा 02 नवम्बर 2022 – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने आज कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के पारंपरिक खेलों के विकास हेतु छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन राज्य शासन का ऐतिहासिक कदम है, इस आयोजन से इन पारंपरिक खेलों के प्रति आमजन में गहरी दिलचस्पी बढ़ी है तथा लोगों में इन खेलों को लेकर अच्छा खासा उत्साह पैदा हुआ है, वहीं इन पारंपरिक खेल विधाओं के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होने विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी तथा खिलाड़ीभावना के साथ खेलने हेतु मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे।
उक्त बातें राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने एन.टी.पी.सी. हाकी ग्राउण्ड में कलस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ के दौरान कही। यहॉं उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने एवं इनके प्रति लोगों में जागरूकता लाने हेतु राज्य के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में वार्ड स्तरीय एवं जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं का आयोजन सम्पन्न किया जा चुका है, आज से कलस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं प्रारंभ हुई हैं। एन.टी.पी.सी. के हाकी ग्राउण्ड गढ्डा मैदान में आज राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने दर्री कलस्टर स्तरीय खेलों का शुभारंभ कराया। इस कलस्टर में निगम के दर्री जोन के साथ-साथ नगर पालिका कटघोरा एवं नगर पंचायत छुरी भी शामिल हैं। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी के साथ ही एम.आई.सी.के सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेनगण आदि उपस्थित थे। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आयोजन का जो निर्णय लिया गया है, वह राज्य के पारंपरिक खेलों के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, लुप्त होते जा रहे पारंपरिक खेल पुनः अपना स्थान बना रहे हैं, इन खेलों के प्रति खिलाड़ियों एंव दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होने इस मौके पर विभिन्न विधाओं के खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा टीम भावना के साथ खेलने हेतु मार्गदर्शन दिया।
रस्सा कसी की विजयी टीम को 2100 रूपये का पुरस्कार- इस मौके पर वार्ड क्र. 55 एवं 52 के खिलाड़ियों के बीच रस्सा कसी का खेल खेला गया, जिसमें वार्ड क्र. 55 की टीम विजयी रही। राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने विजेता टीम को 2100 रूपये का नगद पुरस्कार मौके पर ही प्रदान किया, इसी प्रकार गेड़ी दौड़ के खिलाड़ी को राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल 500 रूपये देकर पुरस्कृत किया। इसके पूर्व राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया, टॉस किया तथा खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया।
इन खेल विधाओं पर आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को इन प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया है, इन खेल विधाओं की संख्या 14 है, जिन पारंपरिक खेल विधाओं पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, उनमें गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कब्बड़ी, खो-खो, रस्सा कसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद आदि खेल सम्मिलित हैं।
इस अवसर पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी के साथ ही एम.आई.सी.सदस्य सुनील पटेल, रोपा तिर्की, सपना चौहान, मस्तुल सिंह कंवर, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, पार्षद संतोष लांझेकर, एल्डरमेन आशीष अग्रवाल, रेखा त्रिपाठी, मनीराम साहू, पुरानदास महंत, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष देवीदयाल तिवारी, के.डी.महंत, पूर्व पार्षद रमेश नवरंग, विनोद अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रदीप पुराणीक, संजय अग्रवाल, निगम के जोन कमिश्नर ए.के.शर्मा, उपायुक्त पवन वर्मा, सहायक अभियंता डी.सी.सोनकर, दर्री टी.आई.विवेक शर्मा, भुनेश्वर दुबे, सरफुदीन आला, शिवलता यादव, पूजा यादव, हरिश पटेल, गीता कंवर, ममता यादव, आदि के साथ राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी सदस्यगण, विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ी व काफी संख्या में उपस्थित थे।


Share

Related posts

आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों के दस्तावेजों का सत्यापन 22 अगस्त तक

namanchhattisgarh

13 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

नववर्ष में नए संकल्प के साथ जन समस्याओं के निराकरण के लिए करें कार्य-कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment