23.4 C
New York
May 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में धान खरीदी: 03 नवंबर के लिए 02 टोकन जारी, 74 क्विंटल से अधिक धान की होगी खरीदी

Share

कोरबा 02 नवंबर 2022/कोरबा जिले में खरीफ वर्ष 2022-2023 के लिए एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी शुरू हो गई है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर कोरबा जिले में  धान की खरीदी करने की सभी तैयारियां पूरी की गई है। तीन नवंबर के लिए 02 टोकन जारी किए गए है। इसके माध्यम से 74 क्विंटल 80 किलो धान की खरीदी की जाएगी। टोकन सहकारी समिति चौतमा और पसान के लिए जारी किए गए है। चौतमा में 62 क्विंटल 80 किलो और पसान में 12 क्विंटल धान खरीदी जायेगी। पंजीकृत किसानों से ही धान की खरीदी की जाएगी। किसानों को असुविधा न हो इसके लिए भी कलेक्टर  ने उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त इंतजाम के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कोरबा जिले में इस साल 44 हजार 361 पंजीकृत किसान 41 समितियों के 55 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे। इस साल रिकार्ड 19 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिसे प्रस्तावित 5 नए उपार्जन केंद्र सहित 41 समितियों के 55 उपार्जन केंद्रों में माध्यम से हासिल किया जाएगा। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में आवश्यकता के  अनुसार बारदानों की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं। पारदर्शिता पूर्ण धान और अच्छे किस्म के धान की खरीदी के लिए सभी उपार्जन केंद्रों के लिए नोडल  अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। जिससे कि नियमानुसार धान खरीदी की प्रक्रिया हो सके।  इसके अलावा निगरानी दल का भी गठन किया गया है। इधर एक नवंबर से शुरू होने वाले धान ख़रीदी के लिए उपार्जन केंद्रों में धान रखने, उठाव संबंधी दिशा निर्देश के अनुसार तैयारी की गई है।

किसान टोकन तुंहर हाथ एप से किसान अपनी सुविधा अनुसार प्राप्त करेंगे टोकन – खरीफ वर्ष 2022-2023 के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ एप की सुविधा शुरु की गई है। इस एप के माध्यम से किसान खुद से मोबाइल पर टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इससे खरीदी केंद्रों में भीड़ की स्थिति निर्मित नहीं होगी और किसान अपने सुविधा के अनुसार धान बिक्री कर सकेंगे। पंजीकृत किसानो से धान खरीदी हेतु टोकन जारी की प्रक्रिया के सुव्यवस्थित प्रबंधन हेतु टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एंड्राइड एप विकसित किया गया है। इस एप की सहायता से प्रत्येक किसान सम्बंधित उपार्जन केंद्र में स्वं के द्वारा निर्धारित तिथि में धान विक्रय (बेचने) हेतु टोकन प्राप्त कर सकता है। इस एप के द्वारा किसान को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी, भूमि, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी की सभी नवीनतम जानकारी भी प्राप्त होगी।
क्रमांक 571/


Share

Related posts

अवैध कोयला भंडारण पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने निगम क्षेत्र में निर्माणाधीन सभा भवन का किया औचक निरीक्षण

namanchhattisgarh

एनआरसी सहित मैदानी कार्यालयों का निरीक्षण करे एसडीएम : कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment