21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल एप से स्वयं टोकन प्राप्त करना सीख रहे जिले के किसान,

Share

कोरबा 04 नवंबर 2022/ धान बेचने के लिए घर बैठे टोकन प्राप्त करने के लिए विकसित किए गए टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप से जिले के किसान स्वयं टोकन प्राप्त करना सीख रहे है। कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देशानुसार जिले के 55 धान खरीदी केंद्रों में 08 नवंबर तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। टोकन तुंहर  हाथ एप के माध्यम से किसानो को खुद से मोबाइल पर टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इससे खरीदी केंद्रों में भीड़ की स्थिति निर्मित नहीं होगी और किसान अपने सुविधा के अनुसार धान बिक्री कर सकेंगे। प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों सहित समिति  द्वारा भी किसानों को लगातार मोबाइल ऐप के बारे में बताया जा रहा है।  शिविर में समिति के नोडल अधिकारी, ऑपरेटर, पटवारी एवं समिति प्रबंधक किसानों को मोबाइल ऐप से टोकन प्राप्त करने के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे है। समितियों में पंजीकृत किसान अपने संबंधित धान खरीदी केंद्रों में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
प्रशिक्षण प्राप्त करने कराईनारा उपार्जन केंद्र पहुंचे किसान श्री समयलाल पटेल ने बताया की केंद्र में ऑपरेटर द्वारा ऐप के माध्यम से टोकन निकालने के बारे में बताया गया। अब मैं स्वयं मोबाइल से टोकन निकाल सकता हूं। इसी प्रकार खरीदी केंद्र सोहागपुर पहुंचे किसान श्री मंतराम कौशिक ने बताया की समिति सदस्यों द्वारा सरल शब्दों में ऐप से टोकन निकालना सिखाया। अब मैं टोकन निकालना सिख गया हूं। उन्होंने कहा की अन्य किसानों को भी इसके बारे में जानकारी देंगे। इस एप के माध्यम से किसानो को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी, भूमि, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी की सभी नवीनतम जानकारी भी प्राप्त होगी।
क्रमांक/ 581/


Share

Related posts

विशाल फिजियोथैरेपी शिविर का अयोजन अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा 24 मार्च से

namanchhattisgarh

विकासखण्ड करतला में दिव्यांग बच्चों हेतु आकलन शिविर हुआ आयोजित

namanchhattisgarh

शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को एनपीएस अथवा ओपीएस चयन के लिए 24 फरवरी तक देना होगा शपथ पत्र

namanchhattisgarh

Leave a Comment