21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

अवैध जुआ एवम् सट्टा के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

Share

कोरबा  | पुलिस अधीक्षक कोरबा  संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर कोरबा जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने अभियान चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य मे दिनांक 03.11.2022 व 04.11.2022 को कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध जुआ तथा अवैध सट्टा के खिलाने वाले 6 व्यक्तियों के विरूद्ध 2 अलग-अलग मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मोतीसागरपारा कुष्ठ आश्रम के पास रात्रि में स्ट्रीट लाइट के नीचे अवैध रूप से जुआ खेलते पांच आरोपियों को पकड़कर 52 पत्ती ताश व 2340 रुपए नगदी रकम जप्त कर उनके विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है तथा पुराना बस स्टैंड कोरबा में अवैध रूप से सट्टा खिलाते एक आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसके कब्जे से हजारों रुपए के सट्टा पट्टी के साथ ₹630 नगदी रकम जप्त कर सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।कोतवाली पुलिस की अवैध काम करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

नाम आरोपीगण 01. देव सहित पिता रतीराम सहित उम्र 20 वर्ष निवासी मोती सागरपारा कोरबा
02. चंद्रमणि सागर पिता स्वर्गीय मुन्ना सागर उम्र 23 वर्ष निवासी मोती सागरपारा कोरबा

03. रामेश्वर सहिस पिता गेंद राम सहीस, उम्र 21 वर्ष, निवासी मोतीसागरपारा कोरबा

04. राम गोपाल केवट पिता दशरथ केवट उम्र 30 वर्ष निवासी मोतीसागरपारा कोरबा

05. राहुल दास पिता घनश्याम दास उम्र 18 वर्ष निवासी मोतीसागरपारा कोरबा

06 सरवन यादव पिता चितरंजन यादव उम्र 29 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा


Share

Related posts

22, 23, 30 मार्च एवं 04, 14 अप्रैल को बंद रहेगा पशुवध कार्य

namanchhattisgarh

एकलव्य में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की पात्र-अपात्र सूची जारी

namanchhattisgarh

आठ सिंचाई योजनाओं के लिए 28.10 करोड़ रूपए स्वीकृत

namanchhattisgarh

Leave a Comment