-2.8 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री झा ने 24 घंटे के भीतर पूरी की किसान की मांग, दिलाया मछली बीज

Share

कोरबा 09 नवंबर 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा की संवेदनशीलता से किसान श्री रामलाल की मन की इच्छा पूरी हो गई है। किसान को मछली पालन के लिए आवश्यक मछली बीज प्रदान कर दिया गया है। किसान रामलाल मछली पालन व्यवसाय से अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सकेंगे। प्रदान किए गए मछली बीज से सालाना 70 से 80 हजार रुपए की आमदनी की नीव स्थापित हो गई है। मन की इच्छा पूरी होने से किसान श्री रामलाल उत्साहित है। साथ ही मछली पालन व्यवसाय शुरु करने में मदद करने के लिए कलेक्टर श्री झा का आभार जता रहे हैं। दरअसल मंगलवार को कलेक्टर श्री संजीव झा ने ग्राम पंचायत गेराव के आश्रित ग्राम बताती के मोहल्ला कमरन का औचक दौरा किया। प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री झा ने गांव के ही किसान श्री रामलाल के खेत में फसल कटाई प्रयोग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत के मालिक किसान श्री रामलाल का हालचाल जाना और फसल उत्पादन के बारे में भी जानकारी ली। इसी दौरान किसान रामलाल ने अपने दूसरे खेत में मछली पालन की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि उनके खेत में तालाब है। तालाब में पानी भी भरा रहता है। उन्होंने मछली पालन के जरिए अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने की मंशा से मछली पालन व्यवसाय शुरू करने कलेक्टर से  आवश्यक मदद मांगी। कलेक्टर श्री झा ने किसान की बातों को संवेदनशीलता से सुनते हुए तत्काल अधिकारियों को किसान का आवश्यक सहयोग करने के निर्देश मौके पर ही दिए। साथ ही मछली पालन के लिए आवश्यक तकनीकी सलाह भी किसान को देने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री झा के निर्देश के 24 घंटे के भीतर मछली पालन विभाग द्वारा किसान श्री रामलाल को रोहू, कतला एवं मृगल मछली बीज उपलब्ध करा दिया गया है।
सहायक संचालक मछली पालन विभाग श्री केके बघेल ने बताया कि किसान श्री रामलाल ने अपने 70 डिसमिल जमीन में स्वयं के व्यय से जल क्षेत्र तालाब का निर्माण किया है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्री झा के निर्देशानुसार किसान को 2000 नग मिश्रित मत्स्य बीज अंगुलिका उपलब्ध कराया गया है। कृषक को मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बरपाली से कतला, रोहू और मृगल का बीज दिया गया है। सहायक संचालक ने बताया की संचित मत्स्य बीज अंगुलिका से तालाब में लगभग 10 से 12 क्विंटल मत्स्य उत्पादन हो सकेगा। जिससे किसान को लगभग 70 से 80 हजार  रुपए की आमदनी प्राप्त हो सकेगी।
क्रमांक  598 /


Share

Related posts

चैट्रीचण्ड्र महोत्सव पर सामान्य अवकाश घोषित

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल से ग्रामसभाओं का होगा आयोजन

namanchhattisgarh

परियोजना प्रमुख मधु एस ने संभाला एनटीपीसी कोरबा का कार्यभार

namanchhattisgarh

Leave a Comment