April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विधायक, महापौर ने किया साढे़ 15 लाख रूपये के विकास कार्याे का भूमिपूजन

Share

कोरबा 11 नवम्बर 2022 – कटघोरा विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण छ.ग. श्री पुरूषोत्तम कंवर एवं महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद आज बांकीमोगरा जोनांतर्गत वार्ड क्र. 64 एवं 67 में 15 लाख रूपये की लागत से सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षदगण व एल्डरमेनगण विशिष्ट रूप से उपस्थित थे।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अधोसंरचना मद से वार्ड क्र. 64 पटवारी आफिस के पास 07 लाख 91 हजार रूपये की लागत से सीमेंट कांक्रीट सड़क एवं वार्ड क्र. 67 गजरा चौक से दादू टेलर घर तक 07 लाख 75 हजार रूपये की लागत से सी.सी. सड़क का निर्माण कार्य कराया जाना हैं। आज उक्त दोनों वार्डो में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री कंवर एवं महापौर श्री प्रसाद ने उक्त कार्यो हेतु भूमिपूजन किया तथा कार्य शुभारंभ कराया। इस अवसर पर विधायक श्री कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करा रही है, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में विगत 04 वर्षो में व्यापक पैमाने पर विकास कार्य कराए गए तथा दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब, मजदूर, किसान एवं जरूरतमंदों को प्राप्त हो रहा है। उन्होने कहा कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र में भी लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, यहॉं पर स्थित सार्वजनिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान भी विकास में अपनी भूमिका निर्वहन कर रहे हैं किन्तु उन्हें इस दिशा में और अधिक सजग होना होगा तथा अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्याे पर विशेष ध्यान देना होगा।
निगम क्षेत्र में होंगे 20 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण के कार्य –  इस अवसर पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल का पूरा-पूरा आशीर्वाद नगर निगम केारबा को प्राप्त हो रहा है, निगम क्षेत्र में जल्द ही लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से विभिन्न आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा, इन कार्येा की निविदा प्रक्रिया प्रगति पर है। महापौर श्री प्रसाद ने आगे कहा कि निगम द्वारा क्षेत्र के सभी वार्डो में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, निगम क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक व औद्योगिक प्रतिष्ठान अपने-अपने क्षेत्र के विकास में और ज्यादा प्रभावी भूमिका निर्वहन करें तथा अपना योगदान दें। उन्होने कहा कि राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के अधिकारियों की बैठक लेकर इस दिशा में विस्तार से चर्चा की है तथा विकास कार्यो में जिम्मेदारी निर्वहन के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी के साथ ही मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर,  पार्षद पवन गुप्ता, शाहिद कुजूर, बसंत चन्द्रा, प्रभावती चौहान, एल्डरमेन गीता गभेल, परमानंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सनीश कुमार, संजय आजाद, संतोषी चौहान, प्रदीप अग्रवाल, अमरूदास महंत, राजेश महंत, बजरंग दास, पुष्पेन्द्र शुक्ला, सुनील पाण्डेय, राजेश मानिकपुरी, छतबाई चौहान, आनंद सिंह कंवर, मोहन लदेर, लक्ष्मी साहू, रामायणदास दीवान, शंभूप्रसाद गुप्ता, अंतराम चौहान, फिरतीन बाई, सुनीता कर्ष, ललिता उरांव, सुकवारा बाई, रेवतीबाई आदि के साथ काफी संख्या में उक्त वार्डो के नागरिकगण उपस्थित थे।


Share

Related posts

बच्चों को मध्यान्ह भोजन में मिलेगा जैविक सब्जियों का स्वाद

namanchhattisgarh

थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत धोखा धड़ी के फरार आरोपी पकड़ाया

namanchhattisgarh

तीन सिंचाई योजनाओं के नहर लाईनिंग, बांध मरम्मत और नहर निर्माण कार्याें के लिए 20.10 करोड़ रूपए की मंजूरी

namanchhattisgarh

Leave a Comment