21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

थाना कटघोरा क्षेत्र अंर्तगत जय बुढा देव कालेज प्रोफेसर एवं स्टूडेंट के द्वारा रैली निकाल कर चलाया गया निजात अभियान

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा , अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर द्विवेदी के के मार्गदर्शन में निजात अभियान के तहत नारकोटिक ड्रग्स , टेबलेट, अवैध शराब सेवन से होने वाले नुकसान के संबंध में जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में दिनांक 11.11.2022 को कटघोरा जय बुढा देव कॉलेज प्रोफेसर एवं पस्टूडेंट ने द्वारा रैली निकाला गया जिसमे आम नागरिकों ने अपना भरपूर समर्थन दिया । प्रोफेसर एवं स्टूडेंट गांव में रैली के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर उनसे दूर रहे के बारे में जानकारी दिया गया और नशे से दूर रहने , स्वयं पर नियंत्रण करने के उपाय बताए गए । चोरी की घटनाओं से सावधान रहने और बचने के उपाय, ऑनलाइन एटीएम फ्रॉड के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया । महिला के सुरक्षा हेतु बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी दिया गया एवं हमर बेटी, हमर मान कार्यक्रम का आयोजन कराया गया । कोरबा पुलिस द्वारा चला जा रहा निजात अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा


Share

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन 01 अक्टूबर को

namanchhattisgarh

अवैध एवं प्रतिबंध नशीले दवा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

जिले में अब तक 600.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

namanchhattisgarh

Leave a Comment