19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विशेष अभियान के अंतर्गत सम्पूर्ण जिले में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

Share

कोरबा| पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में पर रात्रि में संपूर्ण जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया , इस दौरान सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में रात्रि 9.00 बजे से 12.00 बजे रात्रि तक वाहनों की चेकिंग की गई , चेकिंग दौरान करीब 800 वाहनों की जांच की गई , जिनमें 56 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए जिन के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने हेतु प्रतिवेदन प्रेषित किया जा रहा है , इसी प्रकार अन्य वाहनाे में कमियां पाए जाने पर 75 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर 38500 रुपए जुर्माना वसूला गया है ।
जिले में घटित सड़क दुर्घटना मामलों के समीक्षा पर पाया गया है कि अधिकतर घटनाएं रात्रि 9:00 बजे से 12:00 बजे रात्रि के बीच में घटित होती है , अतः इसी अवधि को टारगेट कर अभियान चलाया जा रहा है । कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगा ।


Share

Related posts

श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने डीएलसीसी की बैठक में अनुपस्थित बैंकिंग अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में लोगों को शासकीय योजनाओं की दी गयी जानकारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment