November 27, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsखेलछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से प्रदेश के पारंपरिक खेलों के प्रति लोगों में रूचि और उत्साह बढ़ा- महापौर

Share

कोरबा 21 नवंबर 2022/ जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ कोरबा शहर के टीपी नगर स्थित प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव झा भी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री झा और महापौर श्री प्रसाद ने गिल्ली डंडा और रस्साकसी खेल में दाव आजमा कर जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर श्री राज किशोर प्रसाद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश में पहली बार छत्तीसगढ़ के परंपरागत खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता और रुचि बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत हुई है। इससे लोगों में अपने पारंपरिक खेलों के प्रति उत्साह भी बना है। जिले में क्लब,जोन, कलस्टर और विकासखंड स्तर के खिलाड़ी जिला स्तरीय आयोजन में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव झा ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न पारंपरिक खेलों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में समावेश किया गया है। जिसमें प्रमुख बात यह है कि सैकड़ों खिलाड़ियों को इस आयोजन में हिस्सा लेने का अवसर मिला है। जिससे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं अब शहरी क्षेत्र के खिलाड़ी पांच कलस्टर लेवल पर और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी पांच ब्लॉक में इसमें शामिल हो रहे हैं। कलेक्टर श्री झा ने उम्मीद जताते हुए कहा कि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी पहले की तरह जिला स्तरीय आयोजन से आगे बढ़कर संभाग स्तर और फिर राज्य स्तर पर विजेता बनेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन अवसर पर नगर निगम के सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम के आयुक्त श्री प्रभाकर पांडे, एसडीएम कोरबा श्रीमती सीमा पात्रे सहित जिला प्रशासन, नगर निगम के अधिकारी, नगर निगम के पार्षदगण, एल्डरमैन सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के अंतर्गत 26 नवंबर तक विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 14 विधाओं में 8 खेल दलीय और 6 खेल एकल स्तर पर आयोजित होंगे। जिसमें गिल्ली डंडा,खो-खो, रस्साकशी, पिट्ठूल, कबड्डी, गेड़ी, कंचा, बांटी, फुगड़ी, लंगड़ी दौड़, संखली, भौरा, लंबी कूद, बिलल्स, 100 मीटर दौड़ खेल होंगे। 21 नवंबर को 18 वर्ष तक बालक वर्ग के खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दूसरे दिन 18 वर्ष बालिका वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं होंगी। तीसरे दिन 18 से 40 वर्ष पुरुष वर्ग के लिए, चौथे दिन 18 से 40 वर्ष महिला वर्ग के लिए। पांचवे दिन 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग और छठवें दिन 40 वर्ष से अधिक महिला वर्ग के लिए प्रतियोगिता आयोजित होगी।
क्रमांक 640/


Share

Related posts

अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करते पकड़ा : कब्जे से 96 पाव जिप्सी अंग्रेजी शराब जप्त किया गया

namanchhattisgarh

थाना कटघोरा क्षेत्र अंर्तगत जय बुढा देव कालेज प्रोफेसर एवं स्टूडेंट के द्वारा रैली निकाल कर चलाया गया निजात अभियान

namanchhattisgarh

लीगल एड डिफेंस काउसिंल में भर्ती के लिए आवेदन अब 9 सितम्बर तक

namanchhattisgarh

Leave a Comment