15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करते पकड़ा : कब्जे से 96 पाव जिप्सी अंग्रेजी शराब जप्त किया गया

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा  जितेन शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों/अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक  दर्री  रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में आज दिनांक 19.10.2023 को मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम जोरहाडबरी बलौदा मार्ग पर अग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी विनोद कुमार बघेल पिता रामफल बघेल उम्र 40 वर्ष साकिन बुड़गहन थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा द्वारा जोरहाडबरी रोड किनारे अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री करते पकड़ा गया है, जिसके कब्जा से 96 पाव जिप्सी अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180 एमएल वाली शीषी में भरा कुल 17.280 लीटर शराब कीमती 1152 रूपये को जप्त कर अपराध क्रमांक 241/2023 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। उक्त जानकारी पुलिस विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई


Share

Related posts

मुख्य सचिव ने की पीडीएस की समीक्षा

namanchhattisgarh

पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 12 प्रकरणों में कुल 235 लीटर कच्ची महुआ शराब किया जप्त 

namanchhattisgarh

मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत 33 हितग्राहियों को आज आवासगृह आबंटित

namanchhattisgarh

Leave a Comment