27.3 C
New York
July 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष का कोरबा प्रवास 28 नवंबर को

Share

कोरबा 25 नवंबर 2022/ छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री गिरिधारी नायक 28 नवंबर को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। कार्यवाहक अध्यक्ष श्री नायक के साथ आयोग के अन्य सदस्य और अधिकारी कर्मचारी भी कोरबा प्रवास पर आएंगे। छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री नायक के साथ श्री नीलम चंद सांखला सदस्य, श्री श्याम कुमार साहू उपसचिव, श्री मनीष मिश्रा संयुक्त संचालक, श्री खुटेश्वर चंद्रा अकाउंट ऑफिसर, श्रीमती माया शर्मा निरीक्षक, श्री वी पी एस चौहान निरीक्षक, श्री एस एन मेनन हेड कांस्टेबल और श्री गिरधर सिंह राजपूत कॉन्स्टेबल भी कोरबा आएंगे।आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री नायक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कोरबा में 28 नवंबर दोपहर 12 बजे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में आयोग कार्यालय में प्रतिवेदन के लिए लंबित प्रकरणों के संबंध में चर्चा की जाएगी। साथ ही जिला जेल कोरबा में निरूद्ध कैदियों के कोविड-19 टीकाकरण एवं जेल में कोविड महामारी के रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में जिले में संचालित शासकीय विद्यालयों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों की उपलब्धता के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जिले में लापता लोगों एवं बच्चों के संबंध में प्राप्त शिकायतों की संख्या और प्रकरणों पर की गई कार्रवाई के संबंध में भी चर्चा होगी। साथ ही जिले में संचालित  वृद्ध आश्रमों में निवासरत वृद्ध जनों की संख्या एवं कोविड-19 के रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई पर चर्चा होगी। बैठक में विगत 5 वर्षों में हुई विचाराधीन दंडित बंदियों की मृत्यु से संबंधित प्रकरणों की संख्या के संबंध में चर्चा एवं लंबित दंडाधिकारी जांच प्रकरणों की संख्या पर भी चर्चा की जाएगी।
क्रमांक 660/


Share

Related posts

महापौर ने तानसेन चौक से चेकपोस्ट तक के सड़क डामरीकरण कार्य का कराया शुभारंभ

namanchhattisgarh

ग्रामीणों के जीवन स्तर में बदलाव लाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दूरस्थ ग्रामों में आयोजित किए जा रहे शिविर

namanchhattisgarh

जिले में अब तक 1045.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

namanchhattisgarh

Leave a Comment