23.4 C
New York
May 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने सड़क पर उतरे आयुक्त व सभापति

Share

कोरबा 09 अप्रैल 2026 – कोरबा शहर विशेष कर सुनालिया चौक से पुराने कोरबा शहर होते हुये सीतामणी स्टाटिंग प्वाइंट तक अव्यवस्था के चलते बेपटरी हो चुकी आवागमन व्यवस्था को पटरी पर लाने, प्रतिदिन लगने वाले अनावश्यक जाम से लोगों को राहत दिलाने हेतु आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय व सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सड़क पर उतरे, लोगों को समझाईश दी, सड़कों पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग को व्यवस्थित कराया, वहीं सड़क पर अतिक्रमण पर अर्थदण्ड भी लगाया, साथ ही आगे इस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।
विगत दिन कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर कोरबा पुराने शहर में अव्यवस्था के चलते सड़क पर प्रतिदिन लगने वाले जाम एवं वहॉं पर बेपटरी हो चुकी आवागमन व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुये व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के निर्देशा दिये थे। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने बुधवार शाम को निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, स्थानीय पार्षद श्री टामेश अग्रवाल एवं ईश्वर पटेल, पुलिस प्रशासन के अधिाकारियों व नगर निगम की टीम के साथ कोरबा के सुनालिया चौक से सीतामणी स्टार्ट प्वाइंट तक आफिसियल मार्च निकाला, सम्पूर्ण मार्ग का पैदल भ्रमण करते हुये डोर-टू-डोर पहुंचे, दुकानदारों व्यवसायियों को समझाईश दी कि वे अपनी दुकानों के सामने सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग न होने दें, विज्ञापन बोर्ड प्रदर्शन विक्रय सामग्री सड़कों पर न रखें एवं शहर की यातायात व्यवस्था को बनाये रखने में अपना सहयोग दें। इस मौके पर सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों व बेतरतीब पार्किंग कर आवागमन बाधित करने वालों पर सांकेतिक अर्थदण्ड भी लगाया गया तथा अगले दिन से इस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिये गये।
सड़क पर रखें जाते हैं विज्ञापन बोर्ड, सजाई जाती हैं विक्रय सामग्री- कोरबा पुराने शहर की बेपटरी होती यातायात व्यवस्था का एक बड़ा कारण है कि वहॉं के व्यवसायियों द्वारा दुकान के प्रचार प्रसार हेतु विज्ञापन बोर्ड सड़क पर रख दिये जाते हैं, विक्रय सामग्रियों को दुकानांे के बाहर रोड तक सजा दिया जाता है, परिणाम स्वरूप सड़क सकरी हो जाती है, आम लोगों को आवागमन में असुविधा होती है एवं जाम की स्थिति पैदा होती है।
सड़कों पर चार पहिया, दो पहिया वाहनांे की अनियंत्रित पार्किंग-  बदहाल आवागमन व्यवस्था का दूसरा सबसे बड़ा कारण है कि व्यवसायियों के साथ ही दुकानों में पहुंचने वाले ग्राहकों द्वारा भी अपने चार पहिया व दो पहिया वाहन सड़क की बार्डर लाईन के अंदर आधी सड़क दबाकर पार्क कर दिये जाते हैं, अनियंत्रित रूप से की गई इस पार्किंग के कारण वहॉं से गुजरने वाले वाहनों व आमनागरिकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है, आवागमन बाधित होता है तथा जाम की स्थिति निर्मित होती है।
फल व स्वल्पाहार ठेले सड़क पर- सुनालिया चौक के पहले से लेकर कोरबा पुराने शहर के उक्त मुख्य मार्ग पर फल व स्वल्पाहार ठेले सड़कों पर लगाये जा रहे हैं, ओव्हरब्रिज के नीचे वाहन पार्किंग के लिये रिक्त स्थलों पर भी स्थाई ठेले लगा लिये गये हैं, साथ ही जो स्थाई फल दुकानें है, उनके द्वारा सड़क तक बढ़ाकर फल सामग्री विक्रय हेतु रखी जा रही है, अनियंत्रित स्वल्पाहार दुकानें, ठेले भी सड़कों पर कब्जा किये हुये होते हैं, परिणाम स्वरूप आवागमन बाधित होता है व जाम लगता है। आज आफिसियल मार्च के दौरान इन पर भी कार्यवाही की गई एवं भविष्य के लिये कड़ी हिदायत दी गई कि वे पुनः ऐसा न करें अन्यथा इस पर होने वाली कड़ी कार्यवाही के लिये वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
भविष्य में उक्त मार्ग होगा फ्यूल व प्रदूषण से मुक्त- यहॉं उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा यह योजना बनाई गई है कि मल्टीलेवल पार्किंग प्रारंभ होते ही उक्त बाजार मार्ग पर गाडियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, वाहन उक्त पार्किंग में खडे़ हांेगे तथा वहॉं से बैटरी से चलने वाले ई-कार्ट के माध्यम से लोग बाजार एवं पार्किंग तक आवागमन करेंगे, इससे जल्द ही उक्त बाजार मार्ग फ्यूल व प्रदूषण से मुक्त होगा, आवागमन व्यवस्था दुरूस्त रहेंगी एवं आमजन को जाम से मुक्ति मिलेगी।
पुलिस व निगम की टीम रखेगी कड़ी नजर- आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने कोरबा पुराने शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने एवं वहांॅ पर प्रतिदिन पैदा की जाने वाली अव्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा है कि निगम के अधिकारियों की टीम पुलिस प्रशासन व यातायात विभाग के साथ मिलकर प्रतिदिन सायं 04 बजे से रात्रि 10 बजे तक उक्त सम्पूर्ण मुख्य मार्ग पर कड़ी नजर रखेगी तथा यह सुनिश्चित करायेगी कि सड़क पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग न हों, विज्ञापन बोर्ड व विक्रय सामग्रियॉं दुकानों के बाहर न रखी जाये, यदि ऐसा किया जाता है तो टीम इस पर कड़ी कार्यवाही करेगी, अर्थदण्ड लगायेगी तथा सामग्री जप्ती की कार्यवाही भी करेगी।
दुकानों के सामने गंदगी लगा अर्थदण्ड- आफिसियल मार्च के दौरान पाया गया कि अनेक दुकानों के सामने गंदगी बिखरी हुई है, दुकानदारों द्वारा दुकानों से उत्सर्जित विभिन्न प्रकार का अपशिष्ट दुकानों के सामने ही डम्प कर दिये गये हैं, इस पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने अप्रसन्नता व्यक्त की तथा संबंधित दुकानों पर अर्थदण्ड लगाये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये, साथ ही संबंधितों को हिदायत दी कि वे दुकानों से उत्सर्जित अपशिष्ट सड़क पर न डालें, दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें तथा डस्टबिन में ही अपशिष्ट संग्रहित करें, डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण हेतु पहुंचने वाले सफाई रिक्शें में ही अपशिष्ट को दें।
रोड़ की मार्किंग व नाली निर्माण के निर्देश- इस अवसर पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नये सिरे से रोड की मार्किंग करायें तथा इस रोड मार्किंग के बाहर ही वाहनों की पार्किंग हों, यह सुनिश्चित हो सके। उन्होने सुनालिया चौक से पहले एवं आगे दो-तीन स्थलों पर होने वाले जल भराव की समस्या से निपटने व पानी की सुगम निकासी हेतु आवश्यकतानुसार नाली का निर्माण कराये जाने के निर्देश् भी अधिकारियों को दिये। उन्होने निर्देशित करते हुये कहा कि लोगों द्वारा पत्थर की पट्टियों व अन्य सामग्रियों से नालियों कोा ढक कर जाम कर दिया गया है, पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, अतः जेसीबी या अन्य माध्यम से जाम को दूर करें व सीवरेज व्यवस्था दुरूस्त करें।


Share

Related posts

द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 मई को

namanchhattisgarh

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026 : विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

namanchhattisgarh

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

namanchhattisgarh

Leave a Comment