15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

संविधान की मूल भावना के अनुसार जनहित में काम करने का लिया संकल्प

Share

कोरबा 26 नवम्बर 2022/भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के दिन 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। कलेक्टोरेट परिसर में भी आज संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर सहित अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। साथ ही इस मौके पर उपस्थित कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पाटले ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को भारतीय संविधान में समाहित किया है। इससे सशक्त राष्ट्र निर्माण करने की नीव मजबूत हुई है। उन्होंने नागरिकों से संविधान की मूल भावना को जीवन में आत्मसात करने की अपील की।
क्रमांक 663/


Share

Related posts

तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि बनी खुशहाली की उम्मीद

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत 20 हजार रूपए सहायता दी जाएगी

namanchhattisgarh

निजात अभियान के तहत नशे के विरुद्ध “रन फॉर निजात” का किया गया आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment