21.8 C
New York
June 15, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सड़क सुरक्षा अंतर्गत यातायात नियमों का पालन करने अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ

Share

कोरबा 9 दिसंबर 2022/ राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत यातायात नियमों का पालन करने आज अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली। संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थित कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के उपायों का पालन करने की शपथ दिलाई। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखने तथा स्वयं, अपने परिजनों एवं आमजनों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। अधिकारी-कर्मचारियों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने, कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाने, कभी भी शराब पीकर गाड़ी नही चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन पर बात नहीं करने, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता देने, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने के साथ ही सुरक्षा से संबंधित सभी बातो का ध्यान रखने की शपथ ली।
क्रमांक 711


Share

Related posts

कलेक्टर ने जिले में अवैध धान खरीदी बिक्री रोकने के लिए अनुविभाग स्तर पर जांच दल का किया गठन

namanchhattisgarh

गोधन न्याय योजना से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति हो रही मजबूत

namanchhattisgarh

धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का रखें ध्यान- कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment