22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

16 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 15 दिसम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 16 दिसम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसम्बर शुक्रवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 10 सीतामणी हटरी के पास, वार्ड क्र. 30 मानिकपुर सार्वजनिक भवन नीचे मोहल्ला, वार्ड क्र. 37 ग्रामीण बैंक के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 42 रूमगरा स्कूल के सामने स्टेज, वार्ड क्र. 52 दर्रीखार क्र. 03 आंगनबाड़ी केन्द्र के पास, वार्ड क्र. 60 बरपाली आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 66 इंदिरा नगर पानी टंकी सामुदायिक भवन के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें  प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के पदाधिकारियों एवं एक्टिव सदस्यो के द्वारा किया गया प्रचार प्रसार

namanchhattisgarh

अशोक वाटिका उन्नयन के प्रत्येक कार्य में रहें बेहतर प्लानिंग, वर्क क्वालिटी व टाईम लिमिट का रखें विशेष ध्यान – आयुक्त

namanchhattisgarh

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात सुगम बनाने हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment