13.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके 05 से 07 जनवरी 2023 तक रहेंगी कोरबा प्रवास पर

Share

कोरबा 30 दिसम्बर 2022/राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके  05 जनवरी 2023 से 07 जनवरी 2023 तक तीन दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान राज्यपाल सुश्री उईके विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 जनवरी 2023 को राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके सड़क मार्ग से होकर दोपहर 12 बजे कोरबा सीएसईबी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। दोपहर तीन बजे इंदिरा स्टेडियम कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात् सतरेंगा पहुंचेंगी। सतरेंगा गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम के पश्चात् 06 जनवरी 2023 को सुबह सतरेंगा से रवाना होकर मानगुरू स्टेडियम ग्राम तानाखार में आयोजित कार्यक्रम में सुबह 11ः15 बजे शामिल होंगी। 01ः25 बजे बांगो गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। दोपहर 02ः00 बजे सतरेंगा गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगीं, जहां रात्रि विश्राम पश्चात् 07 जनवरी 2023 को सुबह 11ः50 बजे जश्न रिसॉर्ट कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात् दोपहर 02ः30 बजे रतनपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
क्रमांक 785/


Share

Related posts

एनटीपीसी सयंत्र में ठेका श्रमिक की एक हादसे में मौत हुई

namanchhattisgarh

एकलव्य विद्यालय में अतिथि शिक्षक भर्ती: 12 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

खरीफ फसल के लिए किसानों से बीज एवं वर्मी कम्पोस्ट का अग्रिम उठाव की अपील

namanchhattisgarh

Leave a Comment