17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटना एवं मौतों को रोकने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की पहल : नशे में वाहन चलाने वाले लोगों पर होगी कार्यवाही

Share

कोरबा| सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या एवं मौतों के मद्देनजर कोरबा पुलिस अब सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान प्रारंभ करने जा रही है, जिसकी शुरुआत कल दिनांक 11 जनवरी 2022 को सड़क सुरक्षा सप्ताह के रूप में किया गया है ।
सड़क दुर्घटना के कारणों के अध्ययन में पाया गया है कि लगभग 40% मौतें नशे की हालत में वाहन चलाने से होती है । दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस अब तीन चरणों में काम करेगी ।


अभियान के प्रथम चरण में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है , अभियान के दूसरे चरण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने व नशे की हालत में वाहन चला रहे लोगों पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी , साथ ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा , नशे के हालत में वाहन चलाते पाए गए वाहनों को जप्त कर वाहन मालिकों के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही किया जाएगा ।
अभियान के तीसरे चरण मे पीडब्ल्यूडी , पीएमजीएसवाई ,एनएचएआई सहित अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों को ब्लैक स्पॉट घोषित कर वहां सचेतक बोर्ड लगाए जाएंगे , सीमित गति रखने हेतु स्टॉपर, जिगजैग, रमलर ब्रेकर बनाए जाएंगे , मोड़ , डिवाइडर सहित खतरनाक स्थानों पर रेडियम पट्टी लगाया जाएगा । निजात अभियान के तर्ज पर ही स्कूल , कालेजों , हाट बाजारों , गांवों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी ।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल सहायता पहुंचाने एवं हाईवे पर अपराधों की रोकथाम हेतु हाईवे पेट्रोलिंग की 2 वाहन तैनात की गई है ।


Share

Related posts

प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 11 वीं में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रवेश : ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 06 जुलाई

namanchhattisgarh

अस्थाई फटाका लाइसेंस हेतु अपर कलेक्टर श्री नाग नोडल अधिकारी नियुक्त

namanchhattisgarh

अपर कलेक्टर एवं प्रदीप साहू ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं : जनचौपाल में 159 आवेदन हुए प्राप्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment