27.9 C
New York
August 2, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

24 जनवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 23 जनवरी 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 24 जनवरी को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 जनवरी मंगलवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू गौमाता चौक स्टेज के पास, वार्ड क्र. 13 पन्द्रह ब्लाक कुश्ती मैदान के आगे सामुदायिक मंच, वार्ड क्र. 18 चेकपोस्ट बस्ती मंच के पास, वार्ड क्र. 37 ग्रामीण बैंक के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 51 परसाभांठा कांजी हाउस के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 54 जरहा जेल स्कूल के पास, वार्ड क्र. 63 भीम सेनिहा मंदिर जय स्तंभ चौक के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

महापौर ने ली अधिकारियों की बैठक

namanchhattisgarh

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध प्रभावी ढंग से लागू कराने के दिए गए निर्देश

namanchhattisgarh

जिले में कोविड से निपटने पर्याप्त संसाधन मौजूद: कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment