13.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
खेल

खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है – राजा धर्मेन्द्र सिंह

Share

सक्ती  | (चन्द्रशेखर बरेठ) छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ उद्घाटन समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राजा धर्मेन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रुप मे पण्डित देवेन्द्रनाथ अग्निहोत्री  रहे उपस्थित। ग्रामीणों ने मांदर की ताल और फूल माला से  भव्य स्वागत किया अतिथियों द्वारा बजरंग बली की फोटो पर माल्यार्पण कर पूजा पाठ कर  खेल का शुभारंभ किया गया एवं राजा धर्मेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन मे कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है खेल कूद हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत उपयोगी होता है साथ ही कहा कि महल और खेल का सम्बन्ध पुराना है मेरे पिता सक्ती राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह जी पुराने हाकी खिलाड़ी क्षेत्र के साथ- साथ प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर हाकी खेला था एवं मै भी फूटबाल का खिलाड़ी हूँ मै खिलाड़ियों की भावनाओं को समझता हूँ और जब भी मुझे निमंत्रण मिलता है मै जरूर पहुंचने का प्रयास करता हूँ विशिष्ट अतिथि पण्डित देवेंद्रनाथ अग्निहोत्री ने कहा खिलाड़ी को कोई भी खेल- खेल की भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से ही खेलना चाहिए। खेल और जीवन मे हार जीत लगी रहती है इसलिए हार से हताश नही होकर सीख लेना चाहिए और आयोजक समिति को भी बिना किसी भेदभाव के खेल संपन्न कराना चाहिए। स्वर्गीय बंशीलाल सिदार शिक्षक की स्मृति मे दो मिनट का मौन रखकर श्रंद्धाजलि अर्पित किया गया। कबड्डी कार्यक्रम मे खूबी लाल गवेल कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रमशिला कन्हैया गवेल उप सरपंच होरी लाल खूंटे पुष्पेन्द्र चन्द्रा जिला महासचिव युवा कांग्रेस सक्ती रवि गवेल अजय सिदार कार्यक्रम के अध्यक्ष बसंत गवेल संतोष पटेल मोती सिंह गबेल रामकुमार गबेल योगेश गबेल जीवनलाल मेहरा सहित ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहेI


Share

Related posts

प्रेस पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के तत्वधान में बूस्टर डोज शिविर उरगा में आयोजित होगा

namanchhattisgarh

विंटर एक्सपीडिशन करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले पर्वतारोही

namanchhattisgarh

शिक्षा, स्वास्थ्य, गांव, किसान सबकी प्रगति के साथ खेलों के विकास पर भी कार्य कर रही राज्य सरकार – राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

Leave a Comment