21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को एनपीएस अथवा ओपीएस चयन के लिए 24 फरवरी तक देना होगा शपथ पत्र

Share

कोरबा 06 फरवरी 2023/शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम और पुरानी पेंशन स्कीम चयन के लिए 24 फरवरी तक शपथ पत्र देना होगा। विकल्प नोटराइज्ड स्आम्प एवं सहमति पत्र डीडीओ के माध्यम से निर्धारित तिथि तक अनिवार्यतः कार्मिक संपदा साॅफ्टवेयर में अपलोड किया जाना है। इस हेतु सभी डीडीओ को यह कार्य नियत तिथि के पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कोषालय अधिकारी श्री जसपाल सिंह राज ने बताया कि 01 नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 के बीच नियुक्त शासकीय सेवकों/नाॅमिनी (मृत्यु के प्रकरणों में) के लिए ओपीएस लागू होने के कारण एनपीएस अथवा ओपीएस में रहने के लिए विकल्प चयन अनिवार्य है। विकल्प का प्रारूप एवं सहमति पत्र कार्मिक संपदा के वेबसाइट में उपलब्ध है। एनपीएस और ओपीएस चयन के इस कार्य को 24 फरवरी 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश सभी डीडीओ को दिए गए हैं।
क्रमांक 899/


Share

Related posts

रीपा के कार्यों को तेजी से करें पूर्ण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण में भी लाएं तेजी: कलेक्टर

namanchhattisgarh

जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता भी नैतिक दायित्व भी – राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

घुमंतू पशुओं के गले में रेडियम पट्टा लगाने व लापरवाह पशुपालकों पर दंडात्मक कार्यवाही के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment