November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कोरबा के आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल 15 से 17 फरवरी तक

Share

कोरबा 09 फरवरी 2023/राज्य खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा में आवासीय खेल अकादमी संचालन हेतु चयन ट्रायल 15 से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल में फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं व्हॉलीबॉल खेलों के राज्य खेल संघों द्वारा चयनित खिलाड़ियों की सूची, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त सूची, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग तथा स्थानीय स्तर से प्राप्त सूची अनुसार प्रतिभावान खिलाडी शामिल होंगे। ट्रायल में खेल अकादमी संचालन नियम 2014 अनुसार 01 अप्रैल 2022 को 13 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एवं 17 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं किये हों ऐसे बालक-बालिका सम्मिलित होंगे। चयन परीक्षण के माध्यम से फुटबॉल में 20-20 बालक-बालिका, व्हॉलीबॉल में 12-12 बालक-बालिका एवं बास्केटबॉल में 10-10 बालक-बालिका का चयन कर अकादमी में प्रवेश दिया जायेगा। चयनित खिलाड़ियों को खेल अकादमी संचालन नियम 2014 अनुसार आवासीय अकादमी में आवास व्यवस्था, भोजन, शैक्षणिक, चिकित्सा, बीमा, खेल परिधान, खेल सामग्री एवं आदि की सुविधा प्रदान की जायेगी।
क्रमांक 920


Share

Related posts

हसदेव बांयी एवं दांयी तट नहर निर्माण पश्चात् शेष अर्जित भूमि नहर मरम्मत के लिए उपयोगी

namanchhattisgarh

कौशल प्रशिक्षण संचालन हेतु अनुभवी अतिथि प्रशिक्षक हेतु वॉक इन इंटरव्यू 31 मई को आयोजित

namanchhattisgarh

सड़को पर दुर्घटना रोकने पर रंबल स्ट्रिप का उपयोग, ओवरस्पीडिंग पर रोक और आवश्यक सुरक्षा साधनों का करें उपयोग: कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment