21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

हसदेव बांयी एवं दांयी तट नहर निर्माण पश्चात् शेष अर्जित भूमि नहर मरम्मत के लिए उपयोगी

Share

कोरबा 17 मार्च 2023/हसदेव बांयी तट नहर एवं दांयी तट नहर में आने वाली भूमि को नहर निर्माण के लिए अर्जित किया गया है। कार्यपालन अभियंता हसदेव बॅराज जल प्रबंध संभाग रामपुर कोरबा ने आम सूचना जारी करते हुए कहा है कि नहर निर्माण पश्चात् शेष बची भूमि नहर मरम्मत के लिए उपयोगी है। जिसे किसी अन्य उपयोग जैसे नर्सरी, बागवानी, खाद बनाने व साग-सब्जी लगाने के लिए हसदेव बॅराज संभाग द्वारा नहीं दिया जा सकता है। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जल संसाधन विभाग की भूमि को निजी उपयोग के लिए नहीं दिया जाता है। अतः इस हेतु कोई भी आवेदन पर विचार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसी के द्वारा अतिक्रमण करते पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1974 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अतिक्रमणकर्ता की होगी।
क्रमांक 1032/


Share

Related posts

रंगों से उभारा कैनवास देश भक्ति ने गीतो ने जगाया देश भक्ती का जसबा व हाथों पर लगी खुबसुरत महेंदी

namanchhattisgarh

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 31 जुलाई तक अपनी फसलों का करा सकते हैं बीमा

namanchhattisgarh

अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी की 24वीं साधारण सभा में लिए गए महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय

namanchhattisgarh

Leave a Comment