April 18, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा पदों पर भर्ती के लिए वाॅक इन इंटरव्यू 22 फरवरी से

Share

कोरबा 17 फरवरी 2023/जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पसान, कोरबी एवं बालको में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती वाॅक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। वाॅक इन इंटरव्यू का आयोजन 22 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्युत गृह क्रमांक 01 कोरबा पूर्व में किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन कार्य सुबह 9ः30 बजे से सुबह 10ः30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वाॅक इन इंटरव्यू के माध्यम से कुल 25 पदों में भर्ती की जाएगी। इन पदों में प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं सहायक ग्रेड-03 के पद शामिल हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज ने बताया कि सहायक ग्रेड-03 पद के लिए इंटरव्यू 22 फरवरी को, शिक्षक विज्ञान/संस्कृत एवं शिक्षक अंग्रेजी/ सामाजिक विज्ञान के लिए 23 फरवरी, प्रधानपाठक मिडिल स्कूल और प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के लिए 24 फरवरी को एवं सहायक शिक्षक के लिए 25 फरवरी को वाॅक इन इंटरव्यूह का आयोजन किया जाएगा। भर्ती के संबंध में विज्ञापन, नियम-शर्तें तथा अन्य जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क एवं कोरबा जिले के वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाॅट कोरबा डाॅट जीओव्ही डाॅट इन का अवलोकन कर सकते हैं।

क्रमांक 941

Share

Related posts

सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मिला पांचवा स्थान

namanchhattisgarh

पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने ली जिले के राइस मिलर्स की बैठक, धान उठाव व मिलिंग व्यवस्था पर की चर्चा

namanchhattisgarh

Leave a Comment