19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने लाइवलीहुड काॅलेज का किया औचक निरीक्षण : विभिन्न ट्रेडो के प्रशिक्षु विद्यार्थियों से प्रशिक्षण की ली जानकारी

Share

कोरबा 22 फरवरी 2023/कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज शहर में संचालित लाइवलीहुड कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने काॅलेज में विभिन्न ट्रेडो में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। लाइवलीहुड काॅलेज में वर्तमान में सिलाई मशीन ऑपरेटर, फैशन डिजाइनर, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, हैंडलूम विवर्स एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल पांच प्रशिक्षण बैचों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेडों के माध्यम से 128 विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लाईवलीहुड काॅलेज में प्रशिक्षु अभ्यर्थी विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार प्राप्त करने का हुनर सीख रहे हैं। प्रशिक्षण उपरांत अभ्यर्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने एवं विभिन्न शासकीय एवं निजी संस्थानों से जुड़कर रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। कलेक्टर श्री झा ने हितग्राहियों से प्रशिक्षण संबंधी जानकारी ली। साथ ही प्रशिक्षु विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता के कौशल प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान जिला कौशल विकास परियोजना अधिकारी श्री अरूणेन्द्र मिश्रा, जिला रोजगार अधिकारी श्री जे. पी. खाण्डे एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री झा ने लाईवलीहुड काॅलेज निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से रहने-खाने और पढ़ाई की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। संस्थान में पानी की कमी की जानकारी होने पर कलेक्टर श्री झा ने नगर निगम को लाईवलीहुड काॅलेज में अमृत मिशन के तहत पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिससे सभी प्रशिक्षु विद्यार्थी स्वरोजगार में नियोजित हो सकेंगे। उन्होंने बालक-बालिका छात्रावास एवं परिसर में पौध रोपण करने के भी आवश्यक निर्देश दिए।
क्रमांक 957


Share

Related posts

शाला, भवनों के मरम्मत के कार्य नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व पूर्ण करने के दिए निर्देेश

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा ने कटघोरा में हर्षोल्लास से मनाया उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य” ऊर्जा @2047 महोत्सव

namanchhattisgarh

लगभग 400 सुपरवाइजर एवं मितानिनो की उपस्थिति में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

namanchhattisgarh

Leave a Comment