24.3 C
New York
June 19, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

महापौर ने वार्ड क्र. 14 झोपड़ीपारा पहुंचकर सफाई कार्यो का किया निरीक्षण

Share

कोरबा 23 फरवरी 2023 – नगर निगम कोरबा द्वारा आज निगम क्षेत्र के 09 वार्डो में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने वार्ड क्र. 14 झोपड़ीपारा के सफाई अभियान में पहुंचकर स्वच्छता कार्यो का सघन निरीक्षण किया, सफाई कार्यो के संबंध में अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए वार्ड के नागरिकों से भेंट मुलाकात की, उनकी समस्याओं पर चर्चा की तथा निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद एवं आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 20 फरवरी से 15 मार्च तक निर्धारित कार्ययोजना के तहत निगम के सभी 08 जोन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, इस कड़ी में गुरूवार को पुनः वार्ड क्र. 04, 03, 14, 18, 24, 35, 44, 56 एवं 64 में सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने वार्ड क्र. 14 झोपडीपारा में संचालित स्वच्छता अभियान का सघन निरीक्षण किया एवं अभियान में शामिल हुए। अभियान के दौरान नालियों की विशेष सफाई, नालियों के ऊपर एवं सड़क के किनारे उगी घांस, झाड़ियों, बर्म आदि की सम्पूर्ण सफाई, कचरे का तुरंत उठाव एवं उसका परिवहन आदि के कार्य एक अभियान के रूप में कराए गए। नालियों की सफाई के पश्चात कीटनाशक दवाओं, ब्लीचिंग एवं लार्वा, मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव निगम के सफाई कर्मचारियें के द्वारा किया गया।
मच्छरों के नियंत्रण पर विशेष ध्यान –  इस अवसर पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि  निगम क्षेत्र में लगातार निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है तथा इसमें मच्छरों के नियंत्रण एवं उनकी रोकथाम पर विशेष कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस हेतु जहॉं-जहॉं पानी के ठहराव की स्थिति बनती है, वहॉं पर पानी की समुचित निकासी तथा ऐसे स्थलों के साथ-साथ नालियों व आवश्यकतानुसार अन्य स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव विशेष रूप से कराया जा रहा है ताकि आने वाले दिनों में मच्छरों पर पूरी तरह नियंत्रण किया जा सके।
आगे इन वार्डो में चलेगा अभियान –  24 फरवरी व 25 फरवरी को वार्ड क्र. 05, 13, 20, 25, 36, 45, 57, 65 में अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार 27 व 28 फरवरी को वार्ड क्र. 06, 14, 21, 26, 37, 46, 58 व 66 में अभियान चलेगा। 01 मार्च व 02 मार्च को वार्ड क्र. 07, 15,, 22, 27, 39, 47, 59, 67 में अभियान संचालित होगा, 03 व 04 मार्च को वार्ड क्र. 08, 16, 28, 27 व 40 में अभियान चलेगा, 06 व 07 मार्च को वार्ड क्र. 09, 29, 30, 41, 47, 59, 67 तथा 09 व 10 मार्च को वार्ड क्र. 10, 31, 42, 48,60 में अभियान चलाया जाएगा। 11 से 13 मार्च तक वार्ड क्र. 11, 32, 52, 61 में अभियान चलेगा तथा 14 व 15 मार्च को वार्ड क्र. 12, 33, 53 व 62 में अभियान संचालित होगा।
इस मौके पर मेयर इन काउंसिल सदस्य प्रदीप जायसवाल, एल्डरमेन रामगोपाल यादव, स्वास्थ्य  अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सुनील वर्मा, नवलकिशोर चौधरी, चन्द्रकिशोर पाण्डेय, रामकुमार चन्द्रा, शिवनारायण, संतोष केंवट, सुनीता केंवट, रामकुमार प्रजापति, विजय कटकवार, लक्ष्मी पटेल, रोशन ठाकुर, इतवारी दास, जितेन्द्र, किरण साहू, सावित्री देवी, लिखीराम केंवट, पतंग केंवट आदि के साथ अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।


Share

Related posts

स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर कियान्वयन हेतु सहयोगी संस्थाओं (एनजीओ) की समन्वय बैठक

namanchhattisgarh

10वीं, 12वीं में किया टॉप तो कलेक्टर ने दे दिया लैपटॉप

namanchhattisgarh

बुधवारी बाजार के पास रसीद बुक गुमने की सूचना

namanchhattisgarh

Leave a Comment