November 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुख्य सचिव से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की सौजन्य भेंट

Share

रायपुर, 09 मार्च 2023 | मुख्य सचिव श्री अभिताभ जैन से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय पुलिस सेवा के छत्तीसगढ़ राज्य केडर आबंटित प्रशिक्षु अधिकरियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्य सचिव श्री जैन ने प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को अपने प्रशासनिक अनुभव बताए। इस मौके पर मुख्य सचिव ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में राम-वन-गमन-पथ के तहत विकसित की जा रही पर्यटन साईट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को अपनी फिजीकल फिटनेस बनाये रखने के लिए खेल गतिविधियों से जुड़े रहने और पब्लिक सम्पर्क बनाये रखने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने जैसी सलाह भी बातचीत के दौरान दी। भारतीय पुलिस सेवा के जिन प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्य सचिव से सौजन्य भेंट की। उनमें भारतीय पुलिस सेवा बेच 2021 के श्री आकाश कुमार शुक्ला, श्री अमन कुमार रमनकुमार झा, श्री रविन्द्र कुमार मीना, श्री रोहित कुमार शाह और श्री उदित पुष्कर और बेच 2020 के श्री चिराग जैन और श्री उमेश प्रसाद गुप्ता शामिल है।

क्रमांक.7293/


Share

Related posts

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु पूर्व में जारी चयन सूची में तकनीकी त्रुटि होने के कारण निरस्त संशोधित सूचना एवं चयन सूची पृथक से जारी की जाएगी

namanchhattisgarh

बुधराम का बन रहा पक्का मकान, बारिश में अब नहीं होना पड़ेगा परेशान

namanchhattisgarh

बालको का वेदांता स्किल स्कूल फाइव स्टार प्रशिक्षण केंद्र में शामिल

namanchhattisgarh

Leave a Comment