21.8 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

28 मार्च को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा  27 मार्च  2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 28 मार्च को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 मार्च मंगलवार को वार्ड क्र. 09 ढेलवाडीह मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन जोन कार्यालय के पास, वार्ड क्र. 26 मुड़ापार नवधा चौक के पास, वार्ड क्र. 37 भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 47 गोपालपुर सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 53 प्रगतिनगर सतनाम प्राणगृह के पास, वार्ड क्र. 57 बलगी मोड़ स्टेज के पास, वार्ड क्र. 66 शांतिनगर मंदिर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

वाई-फाई सुविधा से लैस प्रदेश का पहला रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बना बेलटुकरी

namanchhattisgarh

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 31 जुलाई तक अपनी फसलों का करा सकते हैं बीमा

namanchhattisgarh

कक्षा बारहवीं अंग्रेजी विषय का परीक्षा सम्पन्न, 98 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित

namanchhattisgarh

Leave a Comment