13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

दिशा समिति की बैठक 31 मार्च को

Share

कोरबा 29 मार्च 2023/ लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में 31 मार्च को दोपहर 11 बजे जिला पंचायत सभागार कोरबा में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में गत बैठक के पालन प्रतिवेदन के संबंध में चर्चा के बाद मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, राष्ट्रीय सामाजिक सहयोग कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
स/क्र 1060


Share

Related posts

राजधानी रायपुर में 19 अप्रैल से तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव

namanchhattisgarh

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को

namanchhattisgarh

निगम ने की गोबर पेंट से नवनिर्मित सामुदायिक भवन की पोताई

namanchhattisgarh

Leave a Comment