21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कोषालय पंजी और स्ट्रांग रूम का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Share

कोरबा 05 अप्रैल 2023/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कोषालय के पंजियों का सत्यापन करने के साथ ही स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में रखे गये जूडिसियल और नान जूडिसियल स्टाम्प टिकट सहित रखे गये अन्य सामग्रियों का अवलोकन करने के साथ ही पंजी में अंकित सभी सामग्रियो का मिलान एवं भौतिक सत्यापन किया। उल्लेखनीय है कि हर छः माह में जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी श्री जसपाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री झा द्वारा कोषालय में देयकों की जमा से लेकर पासिंग की प्रक्रिया एवं जिले में लंबित पेंशन प्रकरणों की जानकारी ली गई। देयकों को समय सीमा में निराकरण करने एवं पेंशन प्रकरणों को डीडीओ से समन्वय कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
क्रमांक 11/


Share

Related posts

जांजगीर-नैला के वार्ड कमांक 01 में स्थित गोधन खरीदी केन्द्र सह गौठान में नियमित हो रही गोधन खरीदी

namanchhattisgarh

जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी की नियुक्ति

namanchhattisgarh

जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें – आयुक्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment