November 27, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन :20 अप्रैल से सभी शैक्षणिक संस्थाएं प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक

Share

रायपुर, 19 अप्रैल, 2023 | वर्तमान में तेज गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में 20 अप्रैल से परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तित समय 30 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा।
लोक शिक्षण संचालनालय से जारी आदेशानुसार एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई-हायर सेकेण्डरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक संचालित होगी। ऐसे स्कूल जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक और हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्यालय का समय यथावत रहेगा।
क्रमांक: 345/


Share

Related posts

कटघोरा में उठाईगिरी करने के मामले में पुलिस को मिली सफलता :1 आरोपी सहित चोरी गए 5 लाख रुपए में से नगदी रूपए 4 लाख 90 हजार रुपए बरामद

namanchhattisgarh

रोजगार दिवस में अमृत सरोवर एवं वृक्षमाला नदी तट संरक्षण महाअभियान के संबंध में ग्रामीणों को दी गई जानकारी

namanchhattisgarh

मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में शुरू हुई कैंसर की सर्जरी : कोरबा में शुरू हुई कैंसर की सर्जरी, अब मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर

namanchhattisgarh

Leave a Comment