21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत धोखा धड़ी के फरार आरोपी पकड़ाया

Share

कोरबा | प्रार्थी राजकुमार पैकरा पिता स्व. गुलबदन सिंह पैकरा उम्र 66 वर्ष सा. भदरापारा पाडीमार बालको थाना बालको नगर जिला कोरबा (छ.ग.) के पुत्र राकेश कुमार पैकरा का सड़क दुर्घटना से मृत्यु होने पर मृतक के परिजनो को बीमा कंपनी द्वारा ICICI लोम्बार्ड बीमा के माध्यम 50,00000/- बीमा राशि दिया गया था। उक्त बीमा राशि में से करीबन 18,00,000/- रूपये को आरोपी बैंक मैनेजर दिलीप तिवारी द्वारा प्रार्थी के बहु निशा कंवर एवं प्रार्थी का धोखे से हस्ताक्षर करा कर छल पूर्वक 18,00,000/- रूपये आहरण कर आर्थिक क्षति पहुंचाने संबंधी लिखित शिकायत पत्र पर आरोपी के विरूद्ध दिनाँक 31/03/23 को अपराध क्रमांक 232/2023 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण को अवगत करा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक  कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बालको निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर आरोपी के ठिकानों पर टीम ने दबिश दिया। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी दिलीप तिवारी फरार हो गया था। आज दिनांक 19.04.2023 को आरोपी का रजगामार क्षेत्र पिकनिक मनाने जाने की सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को पूछताछ करने पर करने पर अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पुलिस विभाग के द्वारा दी गई


Share

Related posts

ग्राम पंचयात सिंघिया में उद्यमिता जागरूकता शिविर आज

namanchhattisgarh

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया 15 अगस्त को करेंगे जिले में ध्वजारोहण

namanchhattisgarh

अवैध रूप से सट्टा खेलाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध सिविल लाइन पुलिस एवं सायबर सेल संयुक्त कार्यवाही कि

namanchhattisgarh

Leave a Comment