15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सफ़ेद घरेलू चूहे को बनाया कोबरा ने शिकार : रेस्क्यू किए गए कोबरा

Share

कोरबा | जिला अनेक दुर्लभ जीव जन्तु के लिए जाना जाता हैं कोरबा का जंगल इन जीवों को अनुकूल वातावरण प्रदान करता हैं उसके साथ ही जिले के लोग भी इन जीवों को बचाने में भरपूर सहयोग करते हैं जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मुसीबत में फंसे ऐसे जीवों को देखती ही जीव जन्तु प्रेमियों या वन विभाग को तत्काल जानकारी देते हैं साथ ही जिले में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो बेजुबान जीवों को अपने घरों में सहारा देते हैं पर वहीं कभी कभी उनके लिए मुसीबत भी बन जाता हैं ऐसा ही मामला आज सुबह 10 बजे के आस पास खरमोरा में सुशील त्रिपाढी के घर एक भारतीय नाग घूस आया और पाले हुए खुबसूरत सफ़ेद घरेलू चूहे को अपना शिकार बना लिया जिसको दिखने पर घर वालों के हाथ पैर फूल गए साथ ही काफ़ी दुखी हुए पर उसको बचने में लाचार महसूस करने लगे फिर फेसबुक से  जितेन्द्र सारथी को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद जितेन्द्र सारथी अपने टीम राजू और सौरव के साथ मौके स्थल पर पहुंचे फिर बड़ी सावधानी से कोबरा को रेस्क्यू किया, कोबरा को पकड़ते ही मुंह में पकड़े चूहे को छोड़ दिया जिसके पश्चात डिब्बे में बंद किया तब जाकर घर वालों ने राहत भरी सास ली साथ ही घर की महिला ने बताया हम अपने घर में काफ़ी सारे सफ़ेद चूहे, गिलहरी, कुत्ते पाल रखा हैं और उनकी देख भाल करते हैं तो अच्छा लगता हैं निश्चित ही ऐसे परिवार आज के समय में बहुत कम हैं ऐसे परिवार से समाज को सिखने की आवश्कता हैं, रेस्क्यू किए गए कोबरा को आखिरकार जंगल में छोड़ दिया गया। उक्त जानकारी जितेन सारथी के द्वारा दी गई

 


Share

Related posts

29 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सद्भावना रैली का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

जल जीवन मिशन के कार्यों में लायें तेजी: कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment