November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में उत्साह से मनाया गया बोरे बासी तिहार : विधायक कटघोरा एवं पाली तानाखार ने बोरे बासी का लिया स्वाद

Share

कोरबा 01 मई 2023/ विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर विधायक कटघोरा श्री पुरुषोत्तम कंवर एवं विधायक पाली तानाखार श्री मोहित राम केरकेट्टा ने आज बोरे बासी का लुत्फ उठाते हुए श्रमिकों का सम्मान किया। जनप्रतिनिधियों ने सभी को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी। विधायक कटघोरा ने कहा की हमारे राज्य में प्राचीन काल से ही बोरे बासी खाया जाता रहा है। हमारे पूर्वज खेत खलिहानों में काम करने जाने से पहले बोरे बासी खाते थे, जिससे उन्हें दिन भर काम करने की ताकत मिलती थी और अब हम उस परम्परा को आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की विलुप्त हो रही प्राचीन लोक परम्परा, संस्कृति एवं भोज्य पदार्थ को सहेजने और संवारने का कार्य कर रही है।
विधायक पाली तानाखार श्री केरकेट्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सराहनीय प्रयास से आज पूरे राज्य में व्यापक रूप से बोरे बासी तिहार उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को बोरे बासी का सेवन अवश्य करना चाहिए। बोरे बासी में अनेक विटामिन पाए जाते है, जो कि शरीर के लिए लाभदायक है। साथ ही यह शरीर को ठंडा भी रखता है।
स.क्र. 72/


Share

Related posts

किफायती जन आवास नियम -2025 : अब कृषि भूमि पर भी वैध कॉलोनी विकास संभव

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने निर्माणाधीन तहसील कार्यालय भवन जांजगीर का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा संपन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment