April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिला दंडाधिकारी श्री संजीव झा ने फरीमुद्दीन उर्फ फरीद खान को किया जिला बदर

Share

कोरबा 04 मई 2023/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजीव झा ने जिले के आदतन अपराधी श्री फरीमुद्दीन उर्फ फरीद खान पिता कमरूद्दीन उम्र 32 वर्ष, निवासी साकिन नया बस स्टैण्ड कटघोरा को एक साल के लिए जिला बदर कर दिया है। श्री झा ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं 5 के तहत् दाण्डिक प्रकरण क्रमांक 202111050400020/2021-22 में पारित आदेश दिनांक 04/05/2023 अनुसार यह आदेश दिया है कि 24 घंटे के अन्दर जिला- कोरबा तथा समीपवर्ती राजस्व जिला बिलासपुर जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जाए और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना है। उन्होंने श्री फरीमुद्दीन उर्फ फरीद खान पिता कमरूद्दीन उम्र 32 वर्ष, निवासी साकिन नया बस स्टैण्ड कटघोरा, जिला-कोरबा को इस आदेश का तुरन्त पालन करने और पालन न करने पर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
क्रमांक 83/


Share

Related posts

स्वामी आत्मानंद स्कूलों के रिक्त पदों में संविदा भर्ती के लिए आनलाईन आवेदन एक अगस्त तक आमंत्रित कुल 76 रिक्त पदों में होगी भर्ती

namanchhattisgarh

आरटीओ में नई व्यवस्था: ’लाइसेंस-आरसी बनते ही व्हाट्सअप पर मिल जाएगी सूचना’

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 05 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि

namanchhattisgarh

Leave a Comment