February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

लाइवलीहुड कॉलेज जांजगीर में 15 मई को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

Share

जांजगीर-चांपा, 12 मई 2023/ जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण जांजगीर चांपा तथा जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी जांजगीर के तत्वाधान में युवाओं को रोजगार प्रदान की दृष्टि से 15 मई सोमवार को प्रातः 11.00 बजे से लाईवलीहुड कालेज जांजगीर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
प्लेसमेंट कैंप में जिसमें बाम्बे इंटीलिजेन्स सिक्युरिटी लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 90 पदों में भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। कंपनी द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण रखी गई है। इस पद हेतु कार्य करने के इच्छुक युवाओं को प्रतिमाह 12000 रूपए से 17000 रुपए वेतन प्रदान किया जाएगा तथा उनका कार्यक्षेत्र रायपुर शहर निर्धारित होगा। प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों सहित लाईवलीहुड कालेज जांजगीर में निर्धारित तिथि को प्रातः 11.00 बजे उपस्थित हो सकते है।उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा दी गई


Share

Related posts

धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने कलेक्टर का औचक निरीक्षण : बिचौलियों पर रोक लगाने एवं पात्र किसानों का शत प्रतिशत धान खरीदी के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

जिले में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का तत्काल जारी किया जा रहा पीपीओ, जीपीओ

namanchhattisgarh

एकलव्य विद्यालय अंतर्गत कक्षा 6 वीं के लिए 28 अगस्त से 6 सितंबर तक होगी प्रवेश प्रक्रिया

namanchhattisgarh

Leave a Comment