16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम रीपा के कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक

Share

कोरबा 12 मई 2023/आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 13 एवं 14 मई को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री श्री टेकाम 13 मई को प्रातः 09 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 11 बजे कटघोरा पहुंचेंगे। वे 12 बजे ग्राम पंचायत कापूबहरा में रीपा के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12ः30 बजे ग्राम पंचायत अमलडीहा में मंचीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात् शाम 04 बजे बांगो रेस्ट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। मंत्री श्री टेकाम 13 मई को रात्रि विश्राम के पश्चात् 14 मई को प्रातः 09 बजे विकासखण्ड प्रतापपुर जिला सूरजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
क्रमांक 99/


Share

Related posts

छत्तीसगढ़ अंचल के संभावनाशील युवा रचनाकारों के साथ दो दिवसीय कार्यशाला ’’सृजन-संवाद’’ का आयोजन

namanchhattisgarh

लगभग 71 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास

namanchhattisgarh

हसदेव के हीरो: कॉफी विथ कलेक्टर एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment