13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का तत्काल जारी किया जा रहा पीपीओ, जीपीओ

Share

जांजगीर-चांपा 03 जुलाई 2023/ जिले अंतर्गत 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले 17 कर्मचारियों को आज पीपीओ और जीपीओ की कॉपी कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के द्वारा प्रदान किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में श्री रामनारायण थवाईत, श्री भीखम लाल लहरे, श्रीमती चंपा वाघमारे, श्री विजय सिंह कौशिक, श्री छत्रपाल सिंह, श्री चंद्रहास सिंह कछवाहा, श्री मुरारी श्याम सिंह, श्री नंदलाल साहू, श्री गणेश राम थवाईत, श्री जीवन लाल वस्त्रकार, श्री गोविंद प्रसाद पांडे, श्री देव नारायण यादव, श्री वेंकट दत्तात्रेय मेंकल, श्री तुकाराम यादव, श्री रामप्रसाद बरेठ, श्री भगवान शंकर राठौर, श्री राजेश सोनी शामिल रहे। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर ने दीर्घायु होने एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सबको शुभकामना दी गई। जिला कोषालय अधिकारी श्री पी आर महादेवा द्वारा सभी के दस्तावेज परीक्षण कराया गया तथा तत्काल भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई है


Share

Related posts

जिले में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर की जा रही दण्डात्मक कार्यवाही

namanchhattisgarh

जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयुष्मान भवः अभियान का होगा आयोजन

namanchhattisgarh

शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस का हुआ आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

namanchhattisgarh

Leave a Comment