15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

Share

कोरबा 26 मई 2023/नवीन प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 31 मई 2023 से शुरू किए जाएंगे। अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून 2023 रात्रि 12 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तिथि 25 जून 2023 रविवार को प्रातः 11 बजे से 01ः30 बजे तक निर्धारित किया गया है। आवेदन में त्रुटि सुधार 13 जून से 15 जून 2023 रात्रि 12 बजे तक किया जा सकेगा। परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी राज्य के वेबसाईट www.eklavya.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने के लिए https://eklavya.cg.nic.in/RSMS/Student-Admission-Detail  लिंक का अवलोकन किया जा सकता है।
क्रमांक 146/


Share

Related posts

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने सीएसईबी ग्राउंड का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत पंजीयन की अंतिम तिथि 16 अगस्त

namanchhattisgarh

राज्य स्तरीय जनजातीय जीवनशैली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 21 फरवरी तक

namanchhattisgarh

Leave a Comment