April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

भगवान जगन्नाथ ने दिये भक्तो को दर्शन : जिले में आयोजित हुई रथयात्रा

Share

कोरबा। जिले में रथ यात्रा की तैयारियां काफी पहले से शुरू हो जाती है । इस पर्व रथजुतिया पर्व की तैयारी के समय से ही ग्रामीणों में काफी उल्लास का माहौल होता है आषाढ़ शुक्ल के द्वितीया को मनाया जाना वाला भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा, रथजुतिया पर्व आज बडी धूमधाम से मनाया गया । जगन्नाथ मंदिर और पुरी की तर्ज पर रथयात्रा का आयोजन के कारण कोरबा का गांव दादरखुर्द छोटा पुरी के नाम से भी प्रदेश में जाना जाता है। रथयात्रा के आयोजन में कोरबा जिले के अलावा पड़ोसी जिले के भी भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। गांव में भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है। ग्राम दादरखुर्द का रथयात्रा उत्सव जिले भर में प्रसिद्ध है। ब्रह्म मुहूर्त में रथजुतिया के दिन मंदिर का पट खुले भक्तगणांे ने भगवान के दर्शन किये इसी के साथ शाम के समय भव्य रूप से भगवान जगन्नाथ जी कि शोभा यात्रा का अयोजन किया गया


दादर के कृष्णा द्वावंेदी ने जानकारी में कहा कि एक लम्बे समय से दादर में रथयात्रा का अयोजन किया जाता रहा है यहा कि रथयात्रा पूरी की तर्ज पर अयोजित कि जाती है इसके साथ रात्री में भजन का आकर्षक कार्यक्रम अयोजित किया गया

इसी के साथ जिले में कई स्थानो में रथयात्रा का अयोजन किया जाता है सीतामणी स्थित रामजानकी मंदिर से भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का अयोजन किया गया इस अवसर पर विष्णु शंकर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी लम्बे समय से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष भी रथ यात्रा का अयोजन किया गया जो सीतामणी मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए दर्री रोड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर तक जायेगी रथयात्रा के दौरान जगह जगह भारी उत्साह के साथ भक्तजनों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना कि गई
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का अयोजन जिले में विभन्न जगहो पर अयोजित किया गया इसमें भक्तजनों ने बडी संख्या में भगवान के दर्शन किये ।


Share

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कृषि विभाग द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

बालको ‘मोबाइल हेल्थ वैन’ से लगभग 7000 जरूरतमंद लाभान्वित

namanchhattisgarh

‘‘बहादुर कलारिन सम्मान’’ हेतु 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment