23.4 C
New York
May 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

दिव्यांग 11 जोडे बंधे परिणय सुत्र में उज्जवल भविष्य कि कामना

Share

कोरबा । अग्रवाल सभा एवं रोटरी क्लब के द्वारा अग्रसेन भवन में दिव्यांग जनों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन भव्य स्तर पर किया गया । इस अवसर पर 11 जोडों का विवाह संपन्न कराया गया ।
अग्रवाल सभा  एवं रोटरी क्लब के  द्वारा दिव्याग जनों  के जीवन में एक खुशी के पल को जोडते हुए उनका सामूहिक विवाह का अयोजन अग्रसेन भवन में भव्य स्तर पर अयोजित किया गया था जिसमें छत्तीसगढ शासन के राजस्व एवं आपदा मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी उपस्थित हुये विवाह के इस कार्य के अवसर पर  राजस्व एवं आपदा मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मिडिया को कहा कि आज अग्रसेन भवन में दिव्यांगो जनो के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है जिसमें परिणय सूत्र. में बंधने वाले सभी को मैं हार्दिक शुभकांमनाऐ देता हूं उनका जीवन सुखमय हो उनके परिजानों को भी बधाई देता हूं अग्रवाल सभा व रोटरी क्लब ने इस कार्यक्रम के लिए मेहनत कि है कुसमुड के सोनाकछी के द्वारा इस कार्यक्रम का काफी मेहनत कि गई इस अवसर पर कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि अग्रवाल सभा व रोटरी क्लब के द्वारा समाज में एक पुण्य कार्य किया जा रहा है इसके लिए मै उन्हें बधाई देता हूं विवाहिक जीवन में बंधने वाले उज्जवल जीवन की कामना करता हूं ।

 

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्याग जनों के सामुहिक विवाह कोरबा के लिए एक मिशाल है उन्हें सभी से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के कोई भी जोडे अगर आपके ध्यान में आते है हमारी कार्यवाही आ्रगे भी चालू रहेगी उनके उज्जवल भविष्य कि कमाना करता हूं इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ बी बी बोडे ने जानकारी देते हुए कहा कि रोटरी क्लब हमेशा समाजिक कार्य करता है उसी कडी में हमारे द्वारा दिव्यांग जनों का समूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया अग्रवाल समाज का धन्यवाद देना चाहता हूं उनका इस कार्यक्रम में बहुत बडा सहयोग रहा है दाम्पत्य जीवन में बधने वाले उज्जवल भविष्य कि कामना करते है इस अवसर पर प्रोग्राम डायरेक्टर संजय बुधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग जनों के उत्थान में रोटरी क्लब लगातार कार्य कर रहा है इसके पहले भी हमारे द्वारा कृतिम अंको का शिविर का अयोजन भव्य रूप से किया गया था अब हमारे द्वारा दिव्यांग जनो के सामूहिक विवाह का अयोजन अग्रसेन भवन में किया गया विवाह के कार्यक्रमों कि सभी व्यवस्था कि गई जिसमें उनके विवाह का हर कार्यक्रमों का ध्यान रखा गया है इस अवसर पर दिव्यांग जनों को मंत्रो उचारण के साथ परिवारीक परिवेश में परिणय सूत्र बधा गया जहां दिव्यांग जनों के चहरे व परिवार के सदस्यों के चेहरे का खुशी देखने को मिल रही थी वहीं अन्य लगभग सभी सामज के लोगों के द्वारा भी बढ चढ कर हिस्सा लिया गया नव वरवधू को आशीर्वाद के साथ उपहार भी प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष सत्यानारायण बुधिया राजकुमार अग्रवाल व विजय अग्रवाल राजेन्द्र अग्रवाल बजरंग अग्रवाल विमल जजोदिया संतोष अग्रवाल जितेन्द्र अग्रवाल श्याम अग्रवाल श्री मति आभा अग्रवाल श्री भगवती अग्रवााल रोटरी क्लब संजय बुधिया भारती अरोड भूमिका अग्रवाल दीपक लाम्बा पारस जैन धमेन्द्र जैन संजय अग्रवाल किशोर अग्रवाल मनीष अग्रवाल संजय अग्रवाल मनजीत सिंह भूरा निकेश भूटानी नितीन चतुर्वेदी राजनीष अग्रवाल राकेष अग्रवाल सतनाम सिंह विक्रम अग्रवाल उपस्थित थे


Share

Related posts

जनगणना- 2027 : समिति गठित

namanchhattisgarh

07 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

वायु प्रदूषण से हो सकता है आंखों को नुकसान

namanchhattisgarh

Leave a Comment