1 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आम लोगों की समस्याएं

Share

जांजगीर-चांपा 26 जून 2023/ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने आज जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बतायी। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सभी लोगों की समस्याएं, मांग व शिकायतों को बारी-बारी से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदानों को निराकरण प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। आज जनदर्शन में बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत खपराडीह के निवासी जितेश कुमार नामदेव आवेदन लेकर पहुचे। उन्होंने बताया कि वह पूर्णतः दृष्टिहीन है जिसका उसे पूर्ण दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं मिला हैं। जिसकी जांच व कार्रवाई हेतु कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए। आज जनदर्शन में कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
जनदर्शन में आज पामगढ़ विकासखंड के ग्राम केसला निवासी बुधवारा बाई अपनी पैतृक जमीन को अन्य व्यक्तियों के द्वारा हड़प लेने की शिकायत, विकासखंड जांजगीर के ग्राम पंचायत गौद निवासी सावित्री कश्यप व बिमला बाई महरा जमीन पर अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत, तहसील अकलतरा के ग्राम पड़रिया निवासी सुमेंदराम पीडीएस की दुकान भवन के लिए स्वीकृति प्रदान करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए उचित निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार आज जनदर्शन में अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा पट्टा दिलाने, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय करने, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 10ः30 बजे से किया जा रहा हैउक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

उत्कर्ष योजना अंतर्गत शाला- छात्रावास संचालन के लिए संस्थाओं से आवेदन 30 जून तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

तेन्दूपत्ता संग्रहण: वनांचल में बिखेरी हरा सोना की चमक

namanchhattisgarh

बाल दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों को मोबाइल के प्रति ज्यादा रूचि न रखने के लिए जागरूक किया गया

namanchhattisgarh

Leave a Comment