7.1 C
New York
October 19, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों के प्रति सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों का बढ़ रहा रूझान : महापौर

Share

कोरबा 20 जुलाई 2023 – राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से 2023-24 के तहत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक सीजन-2 का आयोजन सभी वार्डो में किया जा रहा है, जिसके तहत 17 जुलाई से 22 जुलाई तक क्लब लेवल की प्रतियोगिताएं चलाई जा रही है। इसी के तहत आज महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस पानी टंकी मैदान में छत्तीसगढिया ओलंपिक खेलों के क्लब स्तरीय आयोजन में पहुंचे, जहॉं पहुंचकर महापौर ने विभिन्न खेलों के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
आज वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस पानी टंकी मैदान के पास छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गेढ़ी दौड़, रस्साकसी दौड़, भंवरा, बाटी आदि खेल विधाओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं उनके मंत्रीमण्डल के सदस्यों को धन्यवाद दिया कि लुप्त हो रहे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को पुर्नजीवित कर उन सभी खेलों के खेल आयोजित किये जा रहे हैं। आज-कल जहॉं टी.व्ही., मोबाईल के रोजाना यूज से स्वास्थ्य एवं सामाजिक वातावतरण दूषित हो रहा है, वहीं इन खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य व मन अच्छा रहता है, इन पारंपरिक खेलों के प्रति बच्चों का रूझान भी बढ़ा है।
महापौर श्री प्रसाद ने बताया कि हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छ.ग.शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने सामाजिक क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेलों के प्रति जागरूकता लाने हेतु खेल एकेडमी का शुभारंभ कराया, जिसमें क्षेत्रीय खेलों के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों के खिलाड़ियों को एक अच्छा प्लेटफार्म तैयार होगा और एक खेल का हब तैयार होगा। उन्होने कहा कि हमारे क्षेत्र के उत्कृष्ट खेलों में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों को एक अच्छा अवसर प्राप्त होगा। महापौर श्री प्रसाद ने बताया कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के प्रति रूझान बढ़ा है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 18 वर्ष से 40 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के प्रतिभागियों में खेल के महत्व की जानकारी प्रदान कर प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़िया खेलों के प्रति रूचि व जागरूकता बढ़ाना एवं खेल प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा प्रतिभागियों को जिला, संभाग एवं प्रदेश स्तर के प्रतिस्पर्धाओं में जीत हासिल कर अपने क्षेत्र, जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर एल्डरमेन रामगोपाल यादव, मोनू श्रीवास, शिवनारायण श्रीवास, चद्रशेखर पाण्डेय, रितेश कुर्रे, सूरज पाण्डेय, सुरेश साहू, सुरेश पटेल, लिखीराम, मोनू पासी, जीवनदास, टीकाराम शुक्लो के साथ ही राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यगण, प्रतिभागीगण व अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।


Share

Related posts

आयुक्त ने आदेश जारी कर अभियंताओं को सौपे नए दायित्व

namanchhattisgarh

“प्रशासन तुँहर द्वार” शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत चोरिया में हुआ सम्पन्न

namanchhattisgarh

महापौर ने बस्तीवासियों से मिलकर जानी समस्याएं, निराकरण हेतु दिये निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment