April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की हुई शुरूआत

Share

जांजगीर-चांपा 26 जुलाई 2023/ हरेली तिहार के दिन शुरू हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे चरण जोन स्तरीय प्रतियोगिता आज हाई स्कूल मैदान जांजगीर सहित जिले के सभी जोन में शुभारंभ हुआ। आज हाई स्कूल मैदान जांजगीर में जोन स्तरीय प्रतियोगिता में 5 प्रकार के खेल 100 मीटर दौड़, लंगडी दौड़, रस्सी कूद, भंवरा एवं विल्लस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान जांजगीर-नैला नगर पालिका के अध्यक्ष श्री भगवानदास गढ़वाल, पार्षद श्री विवेक सिसोदिया, पार्षद श्री रामविलास राठौर, पार्षद श्री विष्णु यादव एल्डरमैन श्री रफीक सिद्धकी, श्री शिशिर द्विवेदी, श्री परमेश्वर निर्मलकर, श्री देवेश सिंह, श्री अजीत सिंह, एवं जिला खेल अधिकारी श्री प्रमोद बैस, सीएमओ श्री चंदन शर्मा उपस्थित थे।
दूसरे चरण जोन स्तर में 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर 01 जोन बनाया गया है। जोन स्तर की इस प्रतियोगिता का समापन 31 जुलाई को होगा। पहले चरण में राजीव युवा मितान क्लब स्तर की प्रतियोगिता ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में 17 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। दुसरे चरण की प्रतियोगिता नॉक आऊट पद्धति से राजीव युवा मितान क्लब के विजेता प्रतिभागी एवं दलों के मध्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में विजेता प्रतिभागी एवं दल आयुवार एवं वर्गवार विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में एवं शहरी क्षेत्रों में विजेता प्रतिभागी दल आयुवार एवं वर्गवार नगरीय क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू की गई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को अभूतपूर्व लोकप्रियता मिली। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों ने इस ओलंपिक में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस वर्ष चल रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लोगों ने भारी उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।
तीसरे चरण विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर 7 अगस्त से होंगे आयोजित –
राजीव युवा मितान क्लब स्तर एवं जोन स्तर के समापन के बाद तीसरे चरण विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर आयोजन 7 अगस्त से 21 अगस्त तक, चौथे चरण जिला स्तर पर आयोजन 25 अगस्त से 04 सितंबर तक, पांचवे चरण संभाग स्तर पर आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसका आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय व एकल दो श्रेणी में आयोजित की जा रही है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन हेतु बैठक 19 जनवरी को

namanchhattisgarh

शनिदेव जन्मोत्सव पर होगे अनेक कार्यक्रम

namanchhattisgarh

महापौर ने बुधवारी बाजार मटन मार्केट की जानी समस्याएं, साफ-सफाई कार्यो के दिये निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment