April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे लगाए गए पौधे

Share

जांजगीर-चांपा 27 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में वृक्षमाला नदीतट संरक्षण अभियान के तहत जिले के अकलतरा विकासखण्ड के सोनादुला ग्राम पंचायत से बहने वाली लीलागर नदी के किनारे वृक्षारोपण किया गया है। यह वृक्षारोपण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना व वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बनाते हुए अभिसरण के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें आंवला, आम, करंज, अर्जुन, नीम, हल्दू के पौधे रोपे गए हैं। पौधरोपण होने से नदी के आसपास चारों ओर हरियाली छाएगी और नदी के साथ ही आसपास के क्षेत्र में जल संरक्षण एवं जल संचय होगा।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल ने बताया कि कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले में वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान की विभिन्न गतिविधियों को चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में मानसून के दौरान पौधरोपण की गतिविधि चलाई जा रही है। जिससे एक ओर नदी तट किनारे पौधरोपण होने से हरियाली छाएगी साथ ही किसानों की मिट्टी का कटाव नहीं होगा तो दूसरी ओर महात्मा गांधी नरेगा के जॉब कार्डधारी परिवारों को रोजगार मिल रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डीएफओ श्री दिनेश कुमार पटेल ने बताया कि लीलागर नदी किनारे मनरेगा एवं विभागीय मद की राशि से पौधरोपण स्वीकृत किया गया है। लीलागर नदी से लगे हुए 5.72 हेक्टेयर क्षेत्र में आंवला, आम, करंज, अर्जुन, नीम, हल्दू के 3 हजार 575 पौधे रोपे गए हैं।
दो विभागों के अभिसरण से हरियाली
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जिले में वृक्षमाला नदीतट संरक्षण अभियान के तहत जिले में हसदेव नदी, सोन नदी, लीलागर नदी, महानदी, बोराई नदी एवं मांड नदी किनारे वृक्षारोपण करने को लेकर चिन्हांकन किया गया है। जांजगीर चांपा में बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत देवरी से बहने वाली हसदेव नदी किनारे वृक्षारोपण किया जाएगा। इसी तरह बम्हनीडीह जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खपरीडीह से हसदेव नदी किनारे, ग्राम पंचायत पोडीशंकर सोन नदी, जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत नवापारा एवं पीथमपुर में हसदेव नदी किनारे पौधे रोपे जाएंगे। वहीं जनपद पंचायत पामगढ की ग्राम पंचायत ससहा से निकलने वाली लीलागर नदी एवं ग्राम पंचायत देवरी से निकलने वाली महानदी के किनारे पौधे रोपने का काम होगा। जिला सक्ती के अंतर्गत जनपद पंचायत सक्ती के ग्राम पंचायत अमलडीहा में बोराई नदी, जैजैपुर की ग्राम पंचायत गुडरूकला में सोन नदी एवं जनपद पंचायत डभरा में ग्राम पंचायत चंदली एवं सिरियागढ़ में मांड नदी किनारे वृक्षारोपण करने को लेकर चिन्हांकन किया गया है।
अकलतरा विकासखण्ड की गौठान में रोपे गए पौधे
जनपद पंचायत अकलतरा में 14 गौठान में वृक्षारोपण कार्य किया गया जिसमें बरगद, कदम ,बादाम, बहेरा, कटहल आदि पौधा लगाया गया। सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार ध्रुव से मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा की प्रत्येक कलस्टर में स्व सहायता समूह के माध्यम से गौठानों में पौधे लगाए गए। इनमें किरारी, तरौद, तिलई, कापन, बिरकोनी, बरगवां, कटघरी, खटोला, कल्याणपुर, फरहदा, अकलतरी शामिल है, जिसमें बहेरा, आंवला, नींबू, आम, अमरूद, सीताफल, कटहल, बेर, पारस पीपल, कचनार के पौधे लगाए गए हैं। इन पौधे की देखभाल करने की जिम्मेदारी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ली है। इसके अलावा मुख्यमंत्री वन संपदा के तहत हितग्राही को 150-150 पौधा वितरण किया गया। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा दी गई


Share

Related posts

नारी सुरक्षा जागरूकता एवं सशक्तिकरण अभियान शिविर का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने किया हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, नगर पंचायत, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर राहौद का निरीक्षण

namanchhattisgarh

192 नग प्रतिबंधित कैप्सूल एवम 15 नग नशीली इंजेक्शन जप्त 1 आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

Leave a Comment