-2.8 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित : 11 अगस्त तक किए जा सकते है आवेदन

Share

जांजगीर-चांपा 27 जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर द्वारा विकासखंड नवागढ़ विभिन्न ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए 11 अगस्त 2023 शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) जांजगीर में आवेदन किया जा सकता है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कनई एवं ग्राम पंचायत देवरी मोहतरा में शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। संबंधित ग्राम पंचायत के समस्त स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि को सूचित किया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय तक संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा दी गई


Share

Related posts

अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा सावन और तीज उत्सव के अवसर पर ” रंगीलो सावन “का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

स्वामी आत्मानंद स्कूलों के बच्चों को शहर में ही मिलेगी अंग्रेजी माध्यम में उच्च शिक्षा : कलेक्टर ने विद्युत गृह हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण कर तेजी से प्रक्रिया पूरी करने के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

26 व 30 जनवरी को बंद रहेगा पशुवध कार्य

namanchhattisgarh

Leave a Comment