22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय शालाओं 01 ली से 10 वीं तक हिन्दी, अग्रेजी माध्यम के पाठ्य पुस्तकों का किया जा रहा निःशुल्क वितरण

Share

जांजगीर-चांपा 27 जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकाँक्षी योजना के तहत जिले के समस्त विकास खण्डों अन्तर्गत शासकीय, अनुदान प्राप्त, मदरसा, अशासकीय शाला 01 ली से 10 वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम के निःशुल्क पाठ्य पुस्तक छ.ग. शासन द्वारा वितरण किया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, मदरसा, अशासकीय शालाओं को कक्षा 01 ली से 10 वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम की निःशुल्क पाठ्य पुस्तक माह जून में बिलासपुर डिपों से वितरण किया गया। अतिरिक्त मांग अनुसार जिन शालाओं को कक्षा 01 ली से 10 वी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम की पाठ्य पुस्तक की कमी हो तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर के श्री आर. पी. केशरवानी खण्ड प्रभारी मो.नं. 7415241800 से पाठ्य पुस्तक प्राप्त कर सकते है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा दी गई


Share

Related posts

कोई भी अविवादित नामांतरण प्रकरण न रहे लंबित : कलेक्टर

namanchhattisgarh

गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराज़गी, ठेकेदार को नोटिस जारी करने और सुधार के साथ शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

राज्योत्सव 2022: विभागीय प्रदर्शनियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment